Hindi Essay on Aatankwaad for class 10

Hindi Essay on Aatankwaad for class 10

आतंकवाद पर निबंध 1000 शब्दों में।
Essay on Aatankwad in hindi for class 10
Long Essay on Aatankwad
Terrorism in Hindi Essay

प्रस्तावना :- मानव-मन में विद्यमान भय प्रायः उसे निष्क्रिय और पलायनवादी बना देता है। इसी भय का सहारा लेकर समाज का व्यवस्था-विरोधी वर्ग अपने दूषित और नीच स्वार्थों की सिद्धि के लिए समाज में आतंक फैलाने का प्रयास करता है। स्वार्थसिद्धि के लिए यह वर्ग हिंसापूर्ण साधनों का प्रयोग करने से भी नहीं चूकता है। इसी स्थिति में आतंकवाद का जन्म होता है।

आतंकवाद से तात्पर्य-आतंकवाद एक ऐसी विचारधारा है, जो राजनीतिक लक्ष्य की प्राप्ति के लिए बल या अस्त्र-शस्त्र में विश्वास रखती है। अस्त्र-शस्त्रों का ऐसा घृणित प्रयोग प्रायः विरोधी वर्ग, दल, समुदाय या संप्रदाय को भयभीत करने और उस पर विजय प्राप्त करने की दृष्टि से किया जाता है। अपने राजनीतिक स्वार्थों की पूर्ति के लिए आतंकवादी गैर-कानूनी ढंग से या हिंसा से सरकार को गिराने तथा शासनतंत्र पर अपना अधिकार करने का प्रयास भी करते हैं।

विश्व में व्याप्त हिंसा की प्रवृत्तियाँ और आतंकवाद-आज लगभग पूरा विश्व आतंकवाद की चपेट में है। सारे संसार में राजनीतिक स्वार्थों की पूर्ति के लिए सार्वजनिक हिंसा और हत्याओं का रास्ता अपनाया जा रहा है। संसार के भौतिक दृष्टि से संपन्न देशों में आतंकवाद की यह प्रवृत्ति और ज्यादा पनप रही है। अमेरिका के भूतपूर्व राष्ट्रपति जॉन.एफ. कैनेडी और भारत की पूर्व प्रधानमंत्री श्रीमती इंदिरा गांधी की नृशंस हत्या, अमेरिका के हवाई जहाज में बम विस्फोट, भारत के हवाई जहाज का पाकिस्तान में अपहरण, भारत के पूर्व प्रधानमंत्री श्री राजीव गांधी की हत्या, काश्मीर, असम और अन्य प्रांतों में भी सम्मानित व्यक्तियों का अपहरण तथा हत्या आदि की घटनाएँ ऐसे ही अंतर्राष्ट्रीय आतंकवाद के उदाहरण हैं।

#सम्बंधित:- Hindi Essay, Hindi Paragraph, हिंदी निबंध।

#सम्बंधित:- Hindi Essay, Hindi Paragraph, हिंदी निबंध।

--

--

The Hindi Portal-भारतीय भाषा पोर्टल

https://hindiarticles.com/ Hindi content publishing platform. they mostly publish, blogging, QNA, biography, nibandh any kind of hindi language content,