सब समाचार बैंक ऑफ बड़ौदा का मुनाफा 59.7% घटा

वित्त वर्ष 2017 की पहली तिमाही में बैंक ऑफ बड़ौदा का मुनाफा 59.7 फीसदी घटकर 423.6 करोड़ रुपये हो गया है। वित्त वर्ष 2016 की पहली तिमाही में बैंक ऑफ बड़ौदा का मुनाफा 1052 करोड़ रुपये रहा था।
वित्त वर्ष 2017 की पहली तिमाही में बैंक ऑफ बड़ौदा की ब्याज आय 2.6 फीसदी घटकर 3371 करोड़ रुपये रही है। वित्त वर्ष 2016 की पहली तिमाही में बैंक ऑफ बड़ौदा की ब्याज आय 3459.6 करोड़ रुपये रही थी।
तिमाही दर तिमाही आधार पर अप्रैल-जून तिमाही में बैंक ऑफ बड़ौदा का ग्रॉस एनपीए 9.99 फीसदी से बढ़कर 11.15 फीसदी रहा है। तिमाही आधार पर अप्रैल-जून तिमाही में बैंक ऑफ बड़ौदा का नेट एनपीए 5.06 फीसदी से बढ़कर 5.73 फीसदी रहा है।
रुपये में बैंक ऑफ बड़ौदा के एनपीए पर नजर डालें तो तिमाही आधार पर पहली तिमाही में ग्रॉस एनपीए 40521 करोड़ रुपये से बढ़कर 42992 करोड़ रुपये रहा है। तिमाही आधार पर पहली तिमाही में बैंक ऑफ बड़ौदा का नेट एनपीए 19406 करोड़ रुपये से बढ़कर 20784 करोड़ रुपये रहा है।
तिमाही आधार पर पहली तिमाही में बैंक ऑफ बड़ौदा की प्रोविजनिंग 6858 करोड़ रुपये से घटकर 2004 करोड़ रुपये रही है, जबकि पिछले साल की अप्रैल-जून तिमाही में बैंक की प्रोविजनिंग 600 करोड़ रुपये रही थी।
For More Information Stock advisory company indore,Share Market Tips,stock advisory tips,best stock advisory company in indore,Nifty Future Tips,currency Tips,Stock Option Tips, agricommodity tips,Future&Option Tips,commodity market tips,stock cash tips,Nifty Option Tips,Bullion tips And call us :-9827808090.