Sharwan Bishnoi
1 min readJul 8, 2022

बरगद के औषधीय गुण और फायदे |Health benefits of bargad

आयुर्वेदिक चिकित्सा पद्धति की दृष्टि से बरगद का पेड़ यानी Banyan tree का बहुत बड़ा महत्व होता है। बरगद के पेड़ की पत्तियां, तने, फल, छाल तथा इसकी जड़ों का उपयोग तमाम प्रकार की बीमारियों से छुटकारा पाने के लिए किया जा सकता है।

बरगद एक विशालकाय वृक्ष होता है। इसको बट वृक्ष या बड़ का पेड़ भी कहा जाता है। इसे प्राचीन समय से ही हिंदू धर्म में आस्था का प्रतीक माना जाता है। लेकिन बट वृक्ष का जितना पौराणिक महत्व है उतना ही इसका औषधीय महत्व भी है।

शारीरिक कमजोरी दूर करने में बरगद

बरगद के पेड़ के फलों को छाया में सूखा कर इनका चूर्ण बनाकर इस चूर्ण में बराबर मात्रा में मिश्री मिलाकर रख लें और सुबह के समय 5 ग्राम की मात्रा में इसका सेवन दूध के साथ नियमित करने से शरीर हष्ट पुष्ट होता है तथा बल की वृद्धि होती है।

इम्यून सिस्टम मजबूत करने में बरगद

यह अनेक रोगों से बचाकर बॉडी का इम्यून सिस्टम मजबूत बनाने में भी सहायक होता है। इसके लिए बरगद की छाल, पत्तियां और फल फायदेमंद होते है। बरगद के पेड़ की छाल का काढ़ा बनाकर रोजाना कुछ दिन पीने से रोगप्रतिरोधक क्षमता मजबूत होती है।

नपुंसकता दूर करने में बरगद

बरगद के पके हुए फलों को छाया में सुखाकर पीसकर बराबर मात्रा में मिश्री मिलाकर दूध के साथ नियमित सेवन करने से पौरुष शक्ति बढ़ती है। तथा नपुंसकता की समस्या और शीघ्रपतन से छुटकारा पाने के लिए बड़ के फलों, पतियों और इसमें से निकलने वाले दूध का उपयोग फायदेमंद होता है।