सूरजमुखी के बीजों के फायदे और उपयोग | Sunflower seeds benefits in hindi

Sharwan Bishnoi
3 min readAug 4, 2022

--

nirogihealth

सूरजमुखी के फूल जितने दिखने में खूबसूरत होते है उससे कई गुना ज्यादा इनमे औषधीय गुण मौजूद होते है। सूरजमुखी के बीज स्वास्थ्य के लिए बहुत गुणकारी होते है। इन बीजों से तेल भी निकला जाता है जिसका उपयोग करने की डॉक्टर्स अक्सर सलाह देते है क्योकि सूरजमुखी के बीजों में कई तरह के औषधीय गुण पाए जातें है। आइये जानते है रोज सूरजमुखी के बीजों का सेवन करने के शरीर में क्या फायदे होते है और इनका सेवन कैसे किया जाता है तथा इनके उपयोग से किन किन बिमारियों से बचा जा सकता है या बिमारियों में फायदा होता है।

सूरजमुखी के बीजों में औषधीय गुण

सूरजमुखी के बीज पौष्टिक होने के कारण इन बीजों का सेवन स्वास्थ्य के लिए काफी लाभदायक होता है। सूरजमुखी के बीजों में प्रोटीन, कैल्शियम, विटामिन्स और कई तरह के अन्य पोषण तत्व पाए जातें हैं जो सेहत के लिए बहुत गुणकारी माने जाते है।

सूरजमुखी के बीजों में एंटी-इंफ्लेमेटरी, एंटीऑक्सीडेंट जैसे गुण मौजूद होने कारण यह शरीर की रोगप्रतिरोधक क्षमता मजबूत करने में बहुत फायदेमंद होते है साथ ही सूरजमुखी में किसी भी तरह के घावों को भरने के गुण भी पाए जातें है।

सूरजमुखी के बीज या इन बीजों से निकले गए तेल का सेवन ह्रदय रोग व ह्रदय संबंधी समस्याओं से बचने में काफी मददगार होता हैं। सूरजमुखी का तेल कोलेस्ट्रॉल को नियंत्रित रखने में बहुत फायदेमंद माना जाता है इसलिए डॉक्टर अक्सर मरीजों को सूरजमुखी का तेल उपयोग करने की सलाह देते है। यह भी पढ़ें ~ ह्रदय रोग में क्या खाएं और क्या नहीं खाना चाहिए

सूरजमुखी के बीज और इसके तेल का नियमित रूप से सेवन करने से ब्लड प्रेशर को कंट्रोल रखने में काफी मदद मिलती है यह दिल को रोगो में काफी फायदेमंद होता हैं।

सूरजमुखी का सेवन शरीर को कई तरह के रोगों से बचाने में काफी मददगार साबित होता हैं। इसलिए अपनी नियमित डाइट में सूरजमुखी के बीजों को शामिल करना काफी लाभकारी होता है।

शारीरिक कमजोरी की समस्या से जूझ रहे लोगो या किसी बीमारी से आई हुई शारीरिक कमजोरी को दूर करने में सूरजमुखी के बीज लाभकारी होते है। सूरजमुखी के बीज पौष्टिक व स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद होते है इनमे बहुतायत में पोषक तत्व होने के कारण यह कई तरह की बिमारियों से छुटकारा दिलाते है।

बीजों का किसी भी रूप में नियमित सेवन करना स्वास्थ्य के लिए काफी गुणकारी होता है सुबह खली पेट अगर रोज बीजों का उपयोग करते है तो रोगप्रतिरोधक क्षमता को मजबूत रखने के साथ साथ बिमारियों के खतरों से भी बचे रह सकते है। इसलिए रोज बीज खाने की आदत जरूर डालें।

सूरजमुखी के बीजो के साथ साथ अगर अलसी के बीज, चीया के बीज, कद्दू के बीज, तरबूज के बीज और भी बहुत से बीज होते है जिनको सुपरफूड माना गया है और इनका सेवन प्राचीन काल से ही हैल्थी रहने के लिए किया जाता आ रहा है।

अगर आप बीजों के फायदों और हैल्दी रहने के घरेलू उपायों या नुस्खों के बारे में और अधिक विस्तारपूर्वक जानना चाहते है तो आप हमारे ब्लॉग Nirogi Health डॉट कॉम विजिट जरूर करें। इस ब्लॉग में आपको आयुर्वेदिक चिकित्सा पद्धति और घरेलू नुस्खों व किचन मसालों के बारे में बहुत अच्छी स्वास्थ्य वर्धक जानकारियां सरल भाषा में और विस्तार से मिलेगी।

--

--