टॉप 10 हिन्दी टेक ब्लॉग जिन्हें आपको जरूर पढ़ना चाहिए।

Umashankar Thakur
2 min readJun 25, 2022

--

Photo by Daniel Thomas on Unsplash

इंटरनेट पेनेट्रेशन जब से भारत में बढ़ा है लोग ब्लॉगिंग को एक करियर के तौर पर अपना रहे हैं। लोग आप तौर पर ब्लॉगिंग इंग्लिश भाषा में करते हैं क्योंकि ज्यादातर लोग सर्च करने के लिए इंग्लिश भाषा का इस्तेमाल करते हैं।

ब्लॉगिंग के क्षेत्र में हिन्दी भी अपना किरदार निभा रही है और लोग हिन्दी में ब्लॉगिंग करना पसंद कर रहे हैं। इस पोस्ट में हम ऐसी 10 वेबसाइट के बारे में बताएंगे जो हिन्दी में अपना कॉन्टेंट पब्लिश करती हैं।

1. Hindime.net

hindime.net एक पुरानी वेबसाइट है जो हिन्दी में अपने लेख प्रकाशित करती है। इस वेबसाइट पर लगभग हर श्रेणी के लेख आपको पढ़ने के लिए मिल जाएंगे जिसमें, टेक, ब्लॉगिंग, हिन्दी ज्ञान सभी तरह के लेख उपलब्ध हैं।

2. Techsahaayata.com

techsahaayata.com यह वेबसाइट टेक्नोलॉजी और गेमिंग संबंधी लेख प्रकाशित करती है। इस वेबसाइट पर आपको गेमिंग और टेक्नोलॉजी संबंधी लेख हिन्दी भाषा में पढ़ सकते हैं। इस वेबसाइट पर पब्लिश सभी लेख सामान्य हिन्दी भाषा में होती हैं जिन्है पढ़कर कोई भी व्यक्ति आसानी से समझ सकता है।

3. www.supportmeindia.com

सपोर्टमीइंडिया, यह बहुत ही लोकप्रिय वेबसाइट है जहाँ पर अपलो लगभग हर श्रेणी में अच्छे लेख देखने को मिल जाएंगे। इसे वेबसाइट पर ब्लॉगिंग, होस्टिंग, एसईओ, एजुकेशन, टेक्नोलॉजी संबंधी लेख पढ़ने को मिल जाएंगे।

4. Shoutmehindi.com

Shoutmehindi पर मुख्य रूप से ब्लॉगिंग तथा एफिलिएट मार्केटिंग से संबंधित लेख पढ़ने को मिल सकते हैं। यदि आपको ब्लॉगिंग या एफिलिएट मार्केटिंग में रुची है तो आप इस वेबसाईट को जरूर विजिट कर सकते हैं

5. Hindimehelp.com

Hindimehelp पर इंटरनेट से पैसे कैसे कमाएं, ब्लॉगिंग आदि विषयों पर लेख पढ़ने को मिल सकते हैं।

6. Techyukti.com

टेकयूक्ति वेबसाइट पर आपको छोटे-छोटे विषयों पर लेख पढ़ने को मिल जाते हैं। यह वेबसाइट मुख्य रूप से ब्लॉगिंग, पैसे कमाने, यूट्यूब टिप्स, पर फोकस करती है।

7. Techuhelp.com

techuhelp वेबसाइट पर आपको सरकारी जोयना, मोबाइल ट्रिक्स, बैंकिंग संबंधी जानकारी पोस्ट की जाती है जिसे आप हिन्दी भाषा में पढ़ सकते हैं।

8. mybigguide.com

mybigguide पर टेक्नोलॉजी संबंधी ब्लॉग पोस्ट पढ़ने को मिल जाएंगे। इस वेबसाइट पर छोटी से छोटी कंप्यूटर संबंधी जानकारी कवर करने की कोशिस की गई है। यदि आपको टेक्नोलॉजी संबंधी लेख पढ़ना पसंद है तो आप mybigguide पर भी विजिच कर सकते हैं।

9. anytechinfo.com

anytechinfo पर आपको टेक्नोलॉजी के अलावा ब्लॉगिंग, व्यापार, पैसे कमाएं, आदि विषयों पर अच्छे लेख पढ़ने को मिल जाएंगे।

10. techyatri.com

techyatri वेबसाइट पर टेक्नोलॉजी के साथ-साथ गेमिंग संबंधी लेख भी पढ़ने को मिलते हैं। यहाँ पर आप ऑनलाइन गेम भी खेल सकते हैं।

यदि आपकी टेक्नोलॉजी और गेमिंग में रुची है तो यह वेबासइट आपके काम आ सकती है।

--

--