2 Terrorists Still Inside Pathankot Airbase
पठानकोट एयरफोर्स बेस पर हमले के तीन दिन बाद भी ऑपरेशन थमा नहीं है। शनिवार तड़के 3 बजे यहां जैश-ए-मोहम्मद के आतंकियों ने हमला किया था। तब से अब तक लगातार फायरिंग और धमाके हो रहे हैं। 4 आतंकी मारे जा चुके हैं। दो और टेररिस्ट की एयरबेस के अंदर तलाश की जा रही है। ज्वाइंट प्रेस कॉन्फ्रेंस में आर्मी ने बताया कि एक बिल्डिंग में दो आतंकी घुसे थे। उसे अभी तक क्लियर नहीं किया जा सका है। हमारे 7 कमांडो और जवान शहीद हुए हैं।
