Xircus मैं आपका स्वागत है! NFT बाजारस्थल रचना मंच

erikalui
5 min readAug 4, 2021

--

कोरियाई 🇰🇷

चीनी 🇨🇳

रूसी 🇷🇺

स्पेनिश 🇪🇸

पुर्तगाली 🇵🇹

जापानी 🇯🇵

फ्रेंच 🇫🇷

Xircus के बारे में

Xircus दुनिया का पहला ऐसा मल्टी-चेन गेमीफाइड DAO प्लेटफॉर्म है जो उपयोगकर्ताओं को कस्टम NFT बाज़ारस्थल की रचना करने और तैनात करने में मदद करता है। Xircus के उपयोगकर्ताएं कुछ आसान चरणों में बिना किसी शुल्क के एक अनुकूल NFT व्यापार मंच बना सकते हैं और लांच कर सकते हैं। एक प्रभावशाली, अनोखा और ऑटोमेटेड (इंस्ट्रक्शन द्वारा चलने वाला) टूल जो एक पर्सनलाइज्ड NFT बाजारस्थल की रचना करने का मौका देकर कलाकारों, इनफ्लुएंसरों, विषय वस्तु रचनाकारों, कलेक्टरों और ब्रांडों की मदद करता है। इसके द्वारा, Xircus NFT डिजिटल संपत्तियों की दुनिया का पैन-डायमेंशनल (वास्वतिकता के हर मोड़ से वाकिफ) मार्ग है। हमारा डिसेंट्रलाइज्ड सॉफ्टवेयर एक सेवा (DSaaS) नमूने के रूप में काम करते हुए प्लेटफार्म को सभी के लिए उपलब्ध (जिसतक हर कोई पहुँच पाए) बनाता है। यह एक आसान, समय बचाने वाला और कम खर्चे वाला तरीका है जिसकी मदद से आपके NFTs के लिए एक व्यक्तिगत बाजार की रचना की जा सकती है।

बैकग्राउंड

एक डिजिटल-स्वरूप टोकन (NFT) ब्लॉकचेन तकनीक को इस्तेमाल करने का सबसे प्रभावी तरीका है। NFT अनोखे होते हैं क्योंकि वे एक ऐसी सुरक्षा लेयर प्रदान करते हैं जिसको तोड़ा नहीं जा सकता है ना ही लीक किया जा सकता है जिसकी मदद से वे उन डिजिटल संपत्तियों के असली होने का सबूत दे सकते हैं जिनका वे प्रतिनिधित्व करते हैं। माना एनएफटी का बाज़ार अभी नया है लेकिन इसकी मांग लगातार बढ़ रही है। टॉप के एनएफटी बाज़ारों में अरबों रुपयों का व्यापार हुआ है। जैसे-जैसे बाजार बढ़ता है, वैसे-वैसे कंपटीशन भी बढ़ता रहता है। पारंपारिक या पहले जमाने के एनएफटी बाजार सिर्फ सहायक है, एक फूल-प्रूफ वाला समाधान नहीं है। Xircus की पीछे की सोच यह है कि हमें एक संपूर्ण समाधान प्रदान करना है जो कलाकारों, इनफ्लुएंसरों और कलेक्टरों को बढ़ावा दें, और इसके लिए Xircus उन्हें अपने खुद का NFT बाज़ारस्थल बनाने का मौका देता है और इस प्रकार उन्हें नियंत्रण देता है।

धारणा

डिसेंट्रलाइजेशन की प्रक्रिया ब्लॉकचेन की यात्रा का एक बार-बार होने वाली प्रक्रिया है। सेंट्रलाइज्ड संस्थानों से उनका नियंत्रण लेने का और लोगों को वापस देने का वादा एकमात्र सबसे ज्यादा असरदार पेशकश है जो डिसेंट्रलाइज डिजिटल करंसियों की संपूर्ण मूल्य व्यवस्था पर प्रभाव डालता है। NFT आशाजनक वस्तुएं हैं जिनका विकास जारी है। इस नए प्रकार की डिजिटल संपत्तियों तक पहुंच दिलवाने वाले पारंपरिक NFT बाज़ारस्थलें एक छोड़कर बाकी अनेक समस्याओं को हल करते हैं — लोगों, विषय-वस्तु रचनाकारों, कलाकारों और इनफ्लुएंसरों इत्यादि लोगों को उनके हक का अधिकार और नियंत्रण देना। यहाँ पर Xircus प्रवेश करता है। यह उपयोगकर्ताओं को बिना कोई कोड लिखे कस्टम NFT बाजारस्थलें को आसानी से बनाने का मौका देता है और इस तरह मध्यस्थ प्लेटफोर्मों को हटाता है (जो कमीशन लेते हैं)।

लाइव टेस्टेड

एक ऐसा मंच बनाना कितना आसान हो सकता है जो उपयोगकर्ताओं को अपने खुद का NFT बाजारस्थल तैनात करने में मदद करता है? कोई कहेगा यह बिल्कुल आसान नहीं है।

और यह सही भी है क्योंकि यह तब तक आसान नहीं था जब तक हमने Xircus प्रोटोकॉल का इस्तेमाल करके कस्टम NFT बाजारस्थल के डिप्लॉयमेंट को सफलतापूर्वक लाइव टेस्ट नहीं किया था।

हमने इस चुनौती को स्वीकार किया था और इसके लिए हमें लगभग एक साल लग गया था। अंत में, हम यहां हैं — आजमाया और परखा गया और Xircus पर अलग-अलग कस्टम NFT बाज़ारस्थलों को सफलतापूर्वक तैनात किया गया।

आप बिना किसी कोड को लिखे एक कस्टम NFT बाजारस्थल कैसे बना सकते हैं यह देखने के लिए यहां क्लिक करें

यह किनके लिए है?

एक तीन-लेयर वाला ब्लॉकचेन समाधान जो कुछ ही मिनटों में NFT बाज़ारस्थल dApps को प्रेरित करता है

कुछ ही मिनटों में NFT बाज़ारस्थल dApps

Xircus उन सभी लोगों के लिए एक प्राइमरी प्लेटफार्म है जो अपने मुनाफे का एक बड़ा हिस्सा बाहरी दल वाले NFT बाज़ारस्थलों के कारण गवाते हैं। Xircus के साथ, वे सक्रिय रुप से एक कस्टम NFT की रचना कर सकते हैं और अपने प्रशंसकों और फॉलोअरों को सीधे तौर पर NFT बेच सकते हैं। हमारे सतर्क अनुमान के अनुसार, Xircus अपने लॉन्च के एक साल के अंदर अंदर NFT रचनाकारों का लगभग $600 मिलियन बचाएगा।

इसके साथ, टोकनाइजेशन और NFT व्यापार तक पहुंच को लोकतांत्रिक बनाकर, यह मंच सभी को प्रेरित करेगा चाहे वह कोई व्यक्ति, कोई ब्रांड, कोई माहिर व्यक्ति, (ब्लॉकचेन) शुरुआती कंपनी या सेलिब्रिटी/इनफ्लुएंसर ही क्यों ना हो।

हमें खास क्या बनाता है?

Xircus खास है, यह ऐसा पहला मंच है जिसकी मदद से उपयोगकर्ताएं एक NFT बाज़ारस्थल बना सकते हैं जिसके मालिक वे खुद हैं और जिसे वे नियंत्रित करते हैं। इसके अलावा, क्रोस-चेन कंपैटिबिलिटी की मदद से मंच सारे EVM-समर्थित प्रोटोकॉलों का समर्थन कर पाता है। क्योंकि इस प्रोजेक्ट का परीक्षण लाइव तौर पर हुआ है और बाजारस्थलें पहले से तैनात हैं, हम तैयार हैं। इस प्लेटफार्म को एक नेटिव उपयोगिता टोकन चलाता है जिसके अनेक तत्काल उपयोग है Xircus की दुनिया के अंदर। यह एक पुरस्कारों वाली DeFi-संचालित टोकन अर्थव्यवस्था को पेश करता है। हालांकि शुरुआती दौर में, हम कम गैस शुल्क और तेज लेनदेन समय के कारण Binance स्मार्ट चेन पर बने हैं, Xircus Polkadot, Solana, Flow और अन्य EVM-समर्थित ब्लॉकचेन जैसे अन्य ब्लॉकचेन प्रोटोकॉलों के लिए बहु चेन तैनाती का समर्थन करता है।

हमारी सफलताएं

Xircus लाइव परीक्षण को सफल बनाने के लिए इन कार्यों को पूरा किया गया है

Q1 2021

  • स्मार्ट कॉन्ट्रैक्ट ✔️
  • वॉलेट इंटीग्रेशन ✔️
  • DeFi विशेषताएं ✔️
  • स्टेबल मुद्रा जोड़ा गया ✔️
  • DAO गवर्नेंस ✔️
  • डिसेंट्रलाइज्ड बाजारस्थलें ✔️
  • काम करने वाला प्रोटोटाइप ✔️

Q2 2021

  • Xircus DeFi टोकन ✔️
  • बाजारस्थलों के लिए XMT टोकन ✔️
  • क्रॉस-चेन इंटीग्रेशन ✔️
  • बाजारस्थल तैनातकर्ताएं ✔️
  • स्तातिस्टिक तैनातकर्ता ✔️
  • ERC721 संग्रह तैनातकर्ता ✔️
  • ERC1155 कलेक्शन तैनातकर्ता ✔️
  • xircusnft.com द्वारा उपडोमेन प्रावधान ✔️
  • मुख्य प्लेटफॉर्म का विकास समाप्त ✔️
  • टेस्टनेट की पेशकश ✔️
  • लॉन्चपैड की रचना ✔️

क्योंकि हम ट्रांसपेरेंट हैं

हम एक समुदाय द्वारा संचालित ट्रांसपेरेंट प्लेटफार्म है। हम चुनौतियों को हाथ में लेना पसंद करते हैं। हमने अपने लिए जिन लक्ष्यों को रखा है यहां इसकी सूची है जो हम वास्तव में थोड़ा-थोड़ा करके अभी से ही पूरा कर रहे हैं।

Q3 2021-चरण 1.0 (सार्वजनिक सीमित प्रस्तुति)

  • Xircus 1.0 (Binance स्मार्ट चेन)
  • सर्वप्रथम उपयोगकर्ताओं को शामिल करना
  • टोकन बिक्री के तीन चरण
  • मेननेट की प्रस्तुति
  • संगीत से संबंधित बाज़ारस्थलों के लिए संगीत सुविधाएं
  • इनफ्लुएंसरों के लिए सुविधाएं
  • Dex की प्रारंभिक पेशकश (IDO)
  • तेज़ ग्राफ अनुरोधों के लिए ग्राफ प्रोटोकोल इंटीग्रेशन
  • 500 रिंग मास्टरों और dApps को शामिल करना
  • EVM-समर्थित ब्लॉकचेन इंटीग्रेशन को पूरा करना
  • खास कलेक्शन तैनातकर्ता और कॉन्ट्रैक्ट को पूरा करना
  • अपग्रेड करने योग्य संगीत यूजर इंटरफेस और सपोर्ट यूजर इंटरफेस थीम

Q4 2021-चरण 2.0

  • Solana, Flow और Near के लिए WASM कॉन्ट्रैक्ट की रचना
  • Xircus मोबाइल ऐप (iOS + एंड्राइड) V1 प्रस्तुति क्रिप्टो वॉलेट और AR विशेषताओं के साथ
  • Xircus NFT TV ऐप
  • 2500 रिंगमास्टर्स की नियुक्ति
  • क्रॉस-प्रचार बाज़ारस्थल
  • बाज़ारस्थलों के अधिक थीम

Xircus के बारे में और जाने और हमारी वेबसाइट पर जाएं: https://xircus.app/

टेलीग्राम घोषणा चैनल // समुदाय ग्रुप चैट // मीडियम // टि्वटर // इंस्टाग्राम // फेसबुक

--

--