31 जनवरी 2020 का करंट अफेयर्स

FCA - Free Current Affairs
3 min readJan 31, 2020

Click Here to Download Pdf

  1. “हर्षवर्धन श्रृंगला” ने विदेश सचिव का पदभार संभाल लिया। उन्‍होंने विजय गोखले का स्‍थान लिया है। हर्षवर्धन श्रृंगला भारतीय विदेश सेवा के 1984 बैच के अधिकारी हैं।

2. भारतीय नौसेना ने मेडागास्कर में चक्रवात डायने से प्रभावित लोगों को मानवीय सहायता और राहत उपलब्ध कराने के लिए ऑपरेशन वनीला की शुरूआत की है। भारतीय दूतावास और मेडागास्कर सरकार के संयुक्त तत्वाधान में बाढ़ प्रभावित लोगों को राहत उपलब्ध कराने की योजना बनाई गई है। भारतीय नौसेना के जहाज वहां चिकित्सा शिविर, भोजन और पानी उपलब्ध कराने सहित अन्य राहत सामग्री लेकर रवाना हो गये हैं।

3. केन्‍द्रीय पर्यावरण और वन मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने कहा है कि रामसर सम्‍मेलन ने देश के दस और नम भूमि क्षेत्रों को अंतर्राष्‍ट्रीय महत्‍व का क्षेत्र घोषित किया है। उन्‍होंने कहा कि यह सरकार के नम भूमि और पर्यावरण संरक्षण के उपायों का महत्‍वपूर्ण सम्‍मान है। इस प्रकार भारत में अब कुल 37 रामसर स्थल हैं, जो 1,067,939 हेक्टेयर क्षेत्र को कवर करते हैं। 10 नए जोड़े गए रामसर साइट इस प्रकार हैं:-

· नंदुर मदमहेश्वर — यह महाराष्ट्र का 1 रामसर स्थल है।

· केशोपुर-मिआनी, ब्यास कंजर्वेशन रिजर्व, नंगल — ये 3 रामसर स्थल पंजाब में नए जोड़े गए हैं। इन 3 साइटों के अलावा, पंजाब में पहले से ही 3 रामसर साइट हैं। इस प्रकार राज्यों में कुल रामसर साइटों की संख्या 6 हो जाती है।

--

--

FCA - Free Current Affairs

We publish Daily, Monthly, Yearly Pdf and you can Free download today’s current affairs pdf in Hindi and English bilingual.