ज्ञान पैथोलॉजी को मिला एन.ए.बी.एल सर्टिफिकेट

Gian Pathology
Sep 7, 2018 · 3 min read

यह घोषणा करते हुएअत्यंत हर्ष की अनुभूति हो रही है कि कानपुर,उत्तर प्रदेश का गौरव ‘ज्ञान पैथोलॉजी’अब तकनीकी लैबोरेट्रीज के सबसे शीर्ष प्रमाण पत्र एन.ए.बी.एल (राष्ट्रीय परीक्षण और अंशशोधन प्रयोगशाला प्रत्यायन बोर्ड) से प्रमाणित होने का सम्मान प्राप्त कर चुका है।अपनी विशेष योग्यताओं के चलते ‘ज्ञान पैथोलॉजी’ ने यह उपलब्धि हासिल की है।

गुणवत्ताऔर शुद्धता:

चिकित्सा विज्ञान की उच्च स्तरीय तकनीक को आत्मसात कर ज्ञान पैथोलॉजी अपने ग्राहकों के हृदय में ऊँचा स्थान स्थापित कर पाने में सफल हुआ है । तकनीक,उच्च गुणवत्ताऔर प्रेमपूर्ण सेवाओं के पारस्परिक मिलन से यह उपलब्धि हासिल करना संभव हो सका ।‘ ज्ञान पैथोलॉजी’ इन तीन महत्वपूर्ण गुणों को एक साथ उपलब्ध करा पाने में सफल हुआ है, लोगों से मिल रहा असीम प्रेम इस बात की प्रामाणिकता पर मुहर लगाता है।सटीक विश्लेषण में निपुण उच्च तकनीक से लैस मशीनें और कुशल डॉक्टर्स की टीम,गुणवत्ताऔर जांच की शुद्धता के बल पर ग्राहकों का विश्वास जीतने में सक्षम हैं।

25 वर्षो का असाधारण ट्रैक रिकॉर्ड:

सन 1995 में कानपुर की पुण्य भूमि पर बहुत छोटे स्तर सेआरंभ होकर ज्ञान पैथोलॉजी ने आज वो मुकाम हासिल किया है जिस और गुणवत्ता की बात पर लोग विश्वास भरी दृष्टि से देख सके।इन 25 वर्षों का अथक परिश्रम और कठिन साधना ही इस विश्वास को आकार देने में सफल हो पाया है।इन वर्षों में उन समस्त सार्थक बदलावों,जो गुणवत्ता के मापक पर हमें और परिष्कृत करे, कोअपनाकर बेहतर से और बेहतर होने की और हम अग्रसर हुए है।और यात्रा अब भी जारी है।

डॉक्टर अरुण गुप्ता का नेतृत्व:

जी एस वी एम . मेडिकल कॉलेज, कानपुर से पैथोलॉजी में डिग्री प्राप्त कर डॉक्टर अरुण गुप्ता ने कानपुर की सेवा में छोटे सही किन्तु मजबूत और सधे हुए कदम से शुरुआत की।स्वरूप नगर में एक छोटी लेबोरेटरी से आरंभ हुआ ये सफर डॉक्टर अरुण के कौशल और नेतृत्व क्षमता के बूते पर नए आयाम धारण करता गया और आज ‘ज्ञान पैथोलॉजी’ के रूप में स्थापित होकर अपने वैभव का परिचय देर हा है।आगामी वर्षो में उनके सुदृढ़ नेतृत्व की छाया में ‘ज्ञान पैथोलॉजी’और आगे बढ़ने के प्रति आशाबद्ध है।

एन.ए.बी.एल प्रमाण पत्र की प्राप्ति:

एन.ए.बी.एल भारत सरकार के विज्ञान और प्रौद्योगिकी विभाग के अंतर्गत एक स्वायत्त निकाय है जिसका पंजीकरण संस्था पंजीकरण अधिनियम 196 के तहत किया गया है। एन.ए.बी.एल का स्थापन ,परीक्षण और अंशशोधन प्रयोगशालाओं की गुणवत्ता और तकनीकी क्षमता का आकलन किसी तीसरे पक्ष से करवाने की एक योजना उपलब्ध कराने के उद्देश्य से किया गया है। भारत सरकार ने एन.ए.बी.एल को परीक्षण और अंशशोधन प्रयोगशालाओं के एक मात्र प्रत्यायन निकाय के रूप में अधिकृत किया है।

एन.ए.बी.एल प्रमाण पत्र से प्रमाणित होने का अर्थ है –

  1. गेज का कैलिब्रेशन और उपकरण माप की अंतरराष्ट्रीय मानकों के स्तर की योग्यता
  2. डायमेंशनल, फॉर्म एंड सरफेसफिनिश मेअसुरेमेंट्सऑफ़ कंपोनेंट्स
  3. उच्च परिशुद्धता ग्रेड ग्रेनाइट भूतलप्लेट्स आदि की आपूर्ति
  4. मशीन उपकरण का लेजरअंशांकन, समन्वय मापन मशीन (सीएमएम) और लेजर मापन प्रणाली
  5. रासायनिक विश्लेषण — जंगरोधी परीक्षण, रासायनिक संरचना विश्लेषण और कोटिंग मोटाई का माप।

ये अत्यंत गर्व का विषय है कि ‘जियान पैथोलॉजी’ इन सभी कसौटियों पर खरा उतर कर अब इस प्रमाण पत्र से प्रमाणित है।य कीनन यह प्रमाण पत्र लोगों के मन मे ज्ञान पैथोलॉजी के प्रति विश्वास को और गहरा करेगा।

कानपुर के लिए गर्व का क्षण: कानपुर की पुण्य भूमि पर स्थापित ‘जियान पैथोलॉजी’लोगों के प्रेम का संबल थामे कानपुर की तेजोमयी प्रसिद्धि मेंभागीदार बनने पर गर्व महसूस करती है।NABL से प्रमाण पत्र की प्राप्ति‘ जियान पैथोलॉजी ’के साथ-साथ पूरे कानपुर के लिए भी गर्व की बात है।इसी तरह ‘ज्ञान पैथोलॉजी कानपुर की जनता की सेवा में सदा तत्पर रहने को प्रस्तुत है।

Welcome to a place where words matter. On Medium, smart voices and original ideas take center stage - with no ads in sight. Watch
Follow all the topics you care about, and we’ll deliver the best stories for you to your homepage and inbox. Explore
Get unlimited access to the best stories on Medium — and support writers while you’re at it. Just $5/month. Upgrade