बहुत क्रांतिकारी, बहुत ही क्रांतिकारी

The corrupt, rotten system frustrates you. A new leader offers a ray of hope but ends up providing nothing more than theatrics. Very revolutionary indeed!


हम हैं बस अच्छे, बुरी दुनिया सारी
बाकी सब तो भष्टाचारी, हम हरिशचंद्र के उत्तराधिकारी
बहुत क्रांतिकारी, बहुत ही क्रांतिकारी |१|

सब कुछ सीखा तुमने, ना सीखी होशियारी
दिल्ली के दिलवालों, तुम निकले अनाड़ी
बहुत क्रांतिकारी, बहुत ही क्रांतिकारी |२|

आलोक नाथ जी बड़े संस्कारी, दौड़ाये रथ बेच कर फरारी
अन्ना ने की मेहनत, पर मलाई खाई हमने सारी
बहुत क्रांतिकारी, बहुत ही क्रांतिकारी |३|

आप की भक्ति, कांग्रेस की शक्ति से बनी सरकार हमारी
अब हुई सोनिया प्यारी, मोदी लगने लगा क्रूर अत्याचारी
बहुत क्रांतिकारी, बहुत ही क्रांतिकारी |४|

जो ज़िद्द ना पूरी हो हमारी, धरने पे बैठेगी मंत्रिमण्डल सारी
हाफ़ सेंचुरी से ही पहले, डिक्लेयर कर दें हम अपनी पारी
बहुत क्रांतिकारी, बहुत ही क्रांतिकारी |५|

मैं हूँ आम आदमी, भले ही ना हो कुछ औक़ात हमारी
लेकिन घर है अब सरकारी, अहमद जी से हो गयी यारी
बहुत क्रांतिकारी, बहुत ही क्रांतिकारी |६|

मर्सिडीस की सवारी, खांसी की बीमारी
फोर्ड से उधारी, फ़िक्र नहीं अगर कश्मीर पे चल जाए आरी
बहुत क्रांतिकारी, बहुत ही क्रांतिकारी |७|

मुझे चाहिए स्वराज, ऐसा नारा देकर योगी जी करेंगे चुनाव की तैयारी
अंग्रेजी भाषा पर, आशुतोष का प्रहार रहेगा ज़ारी
बहुत क्रांतिकारी, बहुत ही क्रांतिकारी |८|

हाथ में पत्थर, दिल में जोश, सर फोड़ने की तैयारी
विरोधी ख़ेमे पर धावा बोली वानर सेना हमारी
बहुत क्रांतिकारी, बहुत ही क्रांतिकारी |९|

तुम बन जाओगे घोड़ा, हम करेंगे सवारी
फिर भी तुम्हे लगेगा, हो रही सेवा तुम्हारी
बहुत क्रांतिकारी, बहुत ही क्रांतिकारी |१०|

क्या कसमें, क्या वादे, अपनी बात से पलट जाने कि समस्या हमारी
मेरे समर्थकों — पूंजीपतियों का विरोध कर हम खायेंगे नौकरी तुम्हारी
बहुत क्रांतिकारी, बहुत ही क्रांतिकारी |११|

बंदर नाचे, जैसे नचाए मदारी
दिल्ली को उल्लू बनाया, सोच रहे अब देश की बारी
बहुत क्रांतिकारी, बहुत ही क्रांतिकारी |१२|

इस बार मोदी से दो-दो हाथ करने की इच्छा हमारी
जीते तो सब अच्छा, हारे तो सच्चाई हारी
बहुत क्रांतिकारी, बहुत ही क्रांतिकारी |१३|

नित्य नए नाटक देख, दुखी है जनता चाहे नर हो या नारी
किसने सोचा था आंदोलन को लग जायेगी ऐसी बीमारी
बहुत क्रांतिकारी, बहुत ही क्रांतिकारी |१४|

जो काट ना सके आरी, वो काट दे बिहारी, यह सूचना है जनहित में ज़ारी
केजरी भैया, सुन लो अभिनय बाबू की बात सारी — बनेगी मोदी की ही सरकार अबकी बारी
बहुत क्रांतिकारी, बहुत ही क्रांतिकारी |१५|


Acknowledgement: Many people tweeted similar lines in the month of March 2014 and inspired me to create this work. I thank you all.

Email me when Abhinay Verma publishes or recommends stories