मनु भाकर ने जीता कांस्य पदक

Teena Sharma "Madhavi"
2 min readJul 28, 2024

--

Manu Bhaker Won Bronze in Paris Olympics: मनु भाकर ने जीता कांस्य पदक। हरियाणा की मनु भाकर ने पेरिस ओलंपिक 2024 की 10 मीटर एयर पिस्टल प्रतिस्पर्धा में कांस्य पदक जीता है।

इसके बाद मनु निशानेबाजी में ये पदक जीतने वाली पहली भारतीय महिला बन गई हैं। इसी के साथ पेरिस ओलंपिक में मनु ने भारत के लिए मेडल पाने का खाता भी खोल दिया है।

10 मीटर एयर पिस्टल प्रतिस्पर्धा में 221.7 अंकों के साथ कांस्य जीतकर मनु ने इतिहास रच दिया है। उनकी इस जीत ने विश्व मानचित्र पर भारत का मान बढ़ाया है। पूरा देश मनु को बधाई दे रहा हैं।

मनु भाकर

इससे पूर्व वर्ष 2018 के आईएसएसएफ वर्ल्ड कप में मनु ने भारत के लिए दो स्वर्ण पदक जीते थे। इसी के साथ मनु ने इस प्रतिस्पर्धा में स्वर्ण जीतने वाली भारत की सबसे कम उम्र की महिला खिलाड़ी होने का गौरव भी हासिल किया था। उन्होंने महज 16 साल की उम्र में राष्ट्रमंडल खेलों में एयर पिस्टल स्पर्धा में दो स्वर्ण जीते थे।

बतौर मनु, ‘’ खेल के अंतिम क्षणों में उन्होंने भगवान श्री कृष्ण की बातों को ही ध्यान में रखा और मेडल पर निशाना लगाया’’। मनु श्री कृष्ण की भक्त हैं।

पूरी ख़बर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें —

--

--

Teena Sharma "Madhavi"

मैं मूल रुप से एक ‘पत्रकार’ और ‘कहानीकार’ हूं। ‘कहानी का कोना’ नाम से मेरा ब्लॉग चलता हैं..। https://kahanikakona.com/