आज ही के दिन पहली बार रेडियो पर हुआ था समाचारों का प्रसारण, जानिए बाकी इतिहास

Samachar Kanpur
Aug 31, 2018 · 2 min read

रेडियो के माध्यम से समाचारों का पहला प्रसारण आज ही के दिन 1920 में अमेरिकी शहर डेट्रायट में हुआ था। ब्रिटेन की महारानी एलिजाबेथ द्वितीय के पुत्र और राज सिंहासन के दावेदार राजकुमार चार्ल्स के साथ डायना स्पेंसर की 1981 में हुई शादी सारी दुनिया के लिए एक बड़ी खबर थी, लेकिन 31 अगस्त 1997 को एक कार दुर्घटना में डायना की मौत इससे भी बड़ी खबर बनी, जिसने ब्रिटेन के शाही परिवार को झकझोर कर रख दिया।

इतिहास में 31 अगस्त की तारीख में दर्ज कुछ अन्य महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्यौरा इस प्रकार है:-

1881 : अमेरिका में पहली टेनिस चैंपियनशिप का आयोजन।

1919 : प्रसिद्ध कवयित्री, उपन्यासकार और निबंधकार अमृता प्रीतम का जन्म।

1920 — अमेरिकी शहर डेट्रायट में रेडियो पर पहली बार समाचारों का प्रसारण।

1957 — फेडरेशन ऑफ मलाया वर्तमान में मलेशिया को ब्रिटेन से आजादी मिली।

1962 — कैरेबियाई देश टोबैगो एवं त्रिनिदाद ब्रिटेन से स्वतंत्र हुए।

1968 : भारत में टू-स्टेज राउंडिंग रॉकेट रोहिणी-एमएसवी 1 का सफल प्रक्षेपण।

1983 : भारत के उपग्रह इनसेट-1 बी का अमेरिका के अंतरिक्ष शटल चैलेंजर से प्रक्षेपण।

1991 : उज्बेकिस्तान और किर्गिस्तान ने सोवियत संघ से स्वतंत्रता की घोषणा की।

1993 : रूस ने लिथुआनिया से अपने आखिरी सैनिकों को वापस बुलाया।

1995 — पहली बार एमनेस्टी इंटरनेशनल ने चीन में मानवाधिकार की स्थिति पर आपत्ति दर्ज की।

1997 — ब्रिटेन की तत्कालीन राजवधू और राजकुमार चार्ल्स की पत्नी डायना की पेरिस में कार दुर्घटना में मृत्यु।

2005 — इराक की राजधानी बगदाद में धार्मिक अवसर पर फिदायीन हमले के भय से मची भगदड़ में 800 से ज्यादा लोग मारे गए।

Samachar Kanpur

Written by

Welcome to a place where words matter. On Medium, smart voices and original ideas take center stage - with no ads in sight. Watch
Follow all the topics you care about, and we’ll deliver the best stories for you to your homepage and inbox. Explore
Get unlimited access to the best stories on Medium — and support writers while you’re at it. Just $5/month. Upgrade