मतलबी इमारते
Aug 26, 2017 · 1 min read
इन ऊंची ऊंची इमारतों में ,
सपनो की चिड़िया ने घर बनाये ,
घर बनाके इन चार दीवारों को ,
सावले से सपने दिखाए |
इन ऊंची ऊंची इमारतों में ,
खुशियों के दीपक जलाये ,
दीपक जला के इन घरो में ,
रोशिनी चारो और फैलाये |
इन ऊंची ऊंची इमारतों में ,
कई घर बसाए ,
कई घर बसाके ,
अनगिनत आंसूं बहाए |
इन ऊंची ऊंची इमारते बना के ,
जंगलो को उजाड़ के ,
घरो को बहा के ,
चिड़ियों को उढ़ा के ,
खुशियों को ढूंढ़ने लगे |
इन ऊंची ऊंची इमारतों में,
इंसानियत को भुला के ,
जानवरों को भगा के ,
खुशी खुशी रेहने लगे |