Madhur Mishra
Sep 3, 2018 · 1 min read

हनुमान जी की विनम्रता

हनुमान जी की विनम्रता: (विनम्र केवल श्रेष्ठ और शक्तिशाली ही होते है )

हे सूरज इतना याद रहे , संकट एक सूरज वंश पे है ,
लंका के नीच राहु द्वारा आघात दिनेश -अंश पर है |

इसलिए छिपे रहना भगवन जब तक मै जड़ी पंहुचा दूँ मै,
बस तभी प्रकट होना दिनकर जब संकट निशा मिटा दूँ मै|

मेरे आने से पहले यदि किरणों का चमत्कार होगा ,
तो सूर्यवंश में निश्चित ही अंधकार होगा |

आसा है , उम्मीद है :
स्वल्प प्राथना यह , सच्चे दिल से स्वीकरोगे, 
आतुर की करुणार्थ अवस्था को सच्चे दिल से स्वीकरोगे|

अन्यथा क्षमा करना दिनकर अंजनी तनय से पाला है,
बचपन से जान रहे हो तुम, हनुमत कितना मतवाला है |

मुख में तुमको धर रखने का फिर वही क्रूर साधन होगा ,बंदी मोचन तब होगा जब लक्ष्मण का दुख मोचन होगा |

दीपेश त्रिपाठी

    Madhur Mishra

    Written by

    कुछ शब्द हैं जो जादू कर जाते है , बस उन्ही के लिए मीडियम पर हूँ ।

    Welcome to a place where words matter. On Medium, smart voices and original ideas take center stage - with no ads in sight. Watch
    Follow all the topics you care about, and we’ll deliver the best stories for you to your homepage and inbox. Explore
    Get unlimited access to the best stories on Medium — and support writers while you’re at it. Just $5/month. Upgrade