गणेश महोत्सव धूमधाम से मनाया जाएगा : विनय मिश्रा

चंडीगढ़ 5 सितंबर(मनोज शर्मा) युवा जन कल्याण समिति द्वारा गणेश महोत्सव पर भगवान गणेश की मूर्ति स्थापना करने हेतु एक मीटिंग मौलीजागरां मे रखी गई जिसकी अध्यक्षता कांग्रेस के युवा नेता विनय मिश्रा और अजय शर्मा ने की । विनय मिश्रा ने बताया कि 13 सितंबर को भगवान गणेश की मूर्ति स्थापना की जाएगी और इसके साथ ही साथ लंगर लगाया जाएगा । 10 दिन तक गणपति बप्पा जी की सेवा एवं पूजा अर्चना की जाएगी और इसके पश्चात 23 सितंबर को मूर्ति विसर्जन किया जाएगा । युवा जन कल्याण समिति धार्मिक महोत्सव मनाने के साथ-साथ अपने इलाके में पूरे सामाजिक कार्यों में भी हिस्सा लेती है और अपने इलाके के लोगों की समस्याओं के समाधान करने के लिए भी काम करती है
इस मीटिंग में सुदर्शन मौर्य, रवि सैनी, विकास सक्सेना, वीरचंद्र मौर्य , प्रदीप साहूक् , शिवकुमार साहिल, राजेश, कैलाश मौर्य, अनिल कुमार, संदीप साहू ,लालबाबू सैनी, रोहित यादव,शिवपूजन मौर्य, विक्की बिष्ट,विनोद यादव, रिंकू, गोलू ,वीर बहादुर , भारत ,विनोद राजपाल, रचित , विक्की , अरविंद शामिल हुए।
