भाजपा महिला मोर्चा का प्रदेश स्तरीय सम्मेलन होगा ऐतिहासिक नगरी पानीपत में

पंचकूला 5 सिंतबर(मनोज शर्मा) महिला मोर्चा ज़िला पंचकूला की बैठक जिलाध्यक्ष परमजीत कौर की अध्यक्षता में पार्टी कार्यालय सेक्टर 2 मैं संपन्न हुई। जिसमें मुख्य अतिथि के तौर पर भाजपा महिला मोर्चा प्रदेश महामंत्री मीना चौहान विशेष रूप से उपस्थित रही। बैठक में वक्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि पानीपत में 30 सितंबर को होने वाले महिला मोर्चा के सम्मेलन को सफल बनाने के लिए हमें बूथ स्तर पर कमेटियां गठित करके महिलाओं को सम्मेलन में भारी संख्या में भाग लेना सुनिश्चित किया गया। बैठक में निर्णय लिया गया कि महिलाएं आगे बढ़कर अपनी राजनीतिक शक्ति का प्रदर्शन करेंगी तथा अपने हकों की लड़ाई के लिए सरकार के सामने अपनी मांगे रखेंगी जब कोई संगठन मजबूत होगा तभी उसको उतना ही मान सम्मान मिलेगा। बैठक में मीना चौहान ने कहा कि हमें भारतीय जनता पार्टी की नीतियों का प्रचार प्रसार करते हुए महिलाओं को ज्यादा से ज्यादा संगठन और पार्टी से जोड़ने का काम करना है तथा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी व हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर की जनकल्याणकारी नीतियां तथा महिलाओं के लिए किए गए विशेष कार्यों का प्रचार करके महिलाओं को पार्टी से जोड़ना होगा ।
बैठक में परमजीत कौर ने संबोधित करते हुए कहां पंचकूला में भाजपा महिला मोर्चा सबसे मजबूत मोर्चा है मोर्चा के पदाधिकारी अपना कार्य बखूबी कर रहे हैं तथा आगे भी इसी प्रकार से कार्य करते रहेंगे महिला मोर्चा को जो भी संगठन व सरकार से मदद की जरूरत होगी वह संगठन उनकी जरूरतें पूरी करने के लिए प्रयासरत रहेगा महिला मोर्चा , भाजपा के संगठन का एक मजबूत स्तंभ है इस अवसर पर सीमा गर्ग , वैशाली कंसल , सुनीता सिंह , डिंपल शर्मा , राजबाला शर्मा , कमलेश्वर , हरविंदर कौर , वेद धीमान, आंटी मोनिका सूद , निशा ठाकुर , संयोगिता , मंजू यादव , सुनीता सिंह आदि अनेक महिला पदाधिकारी मौजूद थी।
