Sep 5, 2018 · 1 min read
वैदिक स्कूल के बच्चे बने बालकृष्ण

चंडीगढ़ 5 सितंबर (मनोज शर्मा) वैदिक गर्ल्स सीनियर सेकेंडरी स्कूल मनीमाजरा में फैंसी ड्रेस प्रोग्राम आयोजित किया गया जिसमें नर्सरी कक्षा के बच्चे भगवान श्री कृष्ण और राधा तथा सखियां बनकर आए l नन्हें बच्चों ने भगवान कृष्ण के मधुर भजनों पर मनमोहक नृत्य भी किया l बालकृष्ण को झूले में भी सजाया गया l प्रिंसिपल पूनम सेखरी ने कार्यक्रम की सराहना की और कहां की भक्तों की भक्ति के कारण ही भगवान ने इस धरती पर अवतार लिया l
