MY POST M.S
Sep 3, 2018 · 2 min read

हजारों श्रद्धालुओं ने झुलाया लड्डू गोपाल को झूला।

चंडीगढ़ (मनोज शर्मा) भगवान श्री कृष्ण जन्माष्टमी उत्सव शिव ठाकुरद्वारा प्रबंध कमेटी ने धूम-धाम से मनाया l लड्डू गोपाल को झूला झुलाने के लिए हजारों की तादाद में लोग मंदिर में पहुंचे । शिव ठाकुरद्वारा मंदिर मनीमाजरा के प्रधान दशिन्द्रपाल ने बताया की 2 सिंतबर को संवाद थियेटर ग्रुप के कलाकारों द्वारा श्री कृष्ण लीलाओं का मंचन किया गया ओर 3 सिंतबर को जन्माष्टमी मे दी नेशनल ए डी क्लब के कलाकारों द्वारा झाकियां तैयार कि गई ओर 1 सिंतबर को जो मंदिर की तरह से शोभायात्रा निकाली गई थी उस मे भी दी नेशनल ए डी क्लब के कलाकारों द्वारा झाकियां तैयार कि गई थी। शोभायात्रा के मुख्य अतिथि सुभाष गोयल द्वारा झाकियों का शुभारंभ किया गया।
शिव ठाकुरद्वारा मंदिर मनीमाजरा में खुद दी नेशनल ए डी क्लब के कलाकार बच्चे , बड़े झांकियों में विभिन्न रूपों में सजे l यमुनापार , श्री राधा कृष्ण , मीरा की भक्ति , होलीका दहन , वीर हनुमान , माखन चोर , बाल गोपाल सुदामा सत्कार झांकियों को देखकर लोगों ने दी नेशनल एडी क्लब के कलाकारों की प्रशंसा की l फूलों ओर गुब्बारो से की गई मंदिर की सजावट भी आकर्षण का केंद्र बनी रही l चमनलाल ने बताया कि सुबह 9:30 पर ध्वजारोहण किया गया उसके बाद कमेटी ने हवन किया। दोपहर 3 बजे महिला मण्डल द्वारा कीर्तन किया गया। गायक कुमार बन्धु द्वारा श्री कृष्ण के भजनों का गुणगान रात्रि 8 बजे से लेकर रात्रि कृष्ण जन्म तक चला। रात्रि 12 बजे जब कृष्ण जन्म का समय हुआ मंदिरों में शंख और घंटा ध्वनि गूंज उठी बधाई गायन करते हुए नंद के आनंद भयो जय कन्हैया लाल की कहते हुए भक्तजन खूब नाचे l कृष्ण जन्म के बाद कमेटी द्वारा भगवान श्री कृष्ण जी की आरती कर भगतों को प्रशाद दिया गया। प्रेम डावरा ने बताया कि भगवान श्री कृष्ण की छ्ठी 8 सिंतबर को प्राचीन शिव ठाकुरद्वारा मंदिर मनीमाजरा मे कमेटी द्वारा मनाई जाएगी।

    MY POST M.S

    Written by

    MANOJ SHARMA 98550-42583