
दीवार की सीलन की पपड़ी
जो सदियों से टिकी थी
मेरे छू देने से गिर जाती है
उजाला देने वाला बल्ब
मेरे जलाते ही खराब हो जाता है
टूटा-बिखरा मैं
टूटे-बिखरे कमरे का मालिक
जब सब ठीक करने जाता हूं
और बिखरा देता हूँ
फिर से,शुरू से
सब ठीक करने की कोशिश में
मुझ टूटे बिखरे से
बाकी की ठीक चीजें भी
टूट जाती हैं

About