एहसास #realisation
Aug 27, 2017 · 1 min read

कुछ मतलबी, कुछ खास
कुछ करीबी, कुछ धोखेबाज..
हर किसी का है यहां अपना अंदाज
पर कुछ तो है
जो अनकहे ही मुझमे है... तेरा एहसास।
मेरे सवालों के हल से,
मेरे गुजरते कल से,
आज की हलचल से,
झरने से बहते जल से,
पेड़ से गिरते फल से,
हर चुनौती की पहल से,
तेरा अनुभव होता है।
लफ़्ज़ों का फेर है बस
कुछ है नहीं जताने को
आना किसी दिन फुर्सत से,
एक सुनहरा एहसास है बताने को।
~naagin🐍❤️
