इस फिल्म से ऐश्वर्या का पत्ता हुआ साफ, अब ये हीरोइन बनेगी IPS ऑफिसर !

AkankshaGautam
Sep 4, 2018 · 3 min read

बॉलीवु़ड की ब्यूटी क्वीन ऐश्वर्या राय बच्चन बीते दिनों ही फिल्म फन्ने खां में नजर आई थी। इस फिल्म में ऐश्वर्या का रोल ज्यादा बड़ा नहीं था। लेकिन फिल्म कोई खास कमाल नहीं दिखा पाई। इसके अलावा बीते दिनों से ही खबरें है कि ऐश्वर्या जल्द ही पति अभिषेक बच्चन के साथ अनुराग कश्यप की फिल्म गुलाब जामुन में नजर आएंगी। इसके अलावा भी ऐश्वर्या के पास इस वक्त कई फिल्में है। अब आ रही रिपोर्ट्स के मुताबिक ऐश्वर्या के हाथ से एक फिल्म निकलती दिख रही है। दरअसल शैलेस आऱ सिंह ने अभिषेक और ऐश्वर्या को एक कॉप ड्रामा फिल्म के लिए फाइनल किया।

लेकिन हाल ही में अभिषेक ने कह दिया कि फिल्म में वो काम नहीं कर रहे हैं न ही फिल्म बन रही है। लेकिन अब एक रिपोर्ट के मुताबिक शैलेस आर सिंह ने फिल्म को आगे बढ़ाने का कोई प्लान नहीं बनाया है। रिपोर्ट में कहा गया कि इस वक्त फिल्म की स्क्रिप्टिंग पर शैलेस की टीम फिर से काम कर रही है।

साथ ही वो एक बार फिर से अपनी फिल्म में बदलाव के साथ लाना चाहते हैं। वहीं रिपोर्ट के मुताबिक अब इस फिल्म के तापसी पन्नू को अप्रोच किया है। हालांकि तापसी ने अभी फिल्म के हामी नहीं भरी है। फिल्म की कहानी दो IPS ऑफिसर की होगी जो पति-पत्नी होते है। फिलहाल देखते हैं कि तापसी के साथ फिल्म में हीरो के तौर पर कौन दिखता है।

You can tell friends this post!


Originally published at e24.news24online.com on September 4, 2018.

Welcome to a place where words matter. On Medium, smart voices and original ideas take center stage - with no ads in sight. Watch
Follow all the topics you care about, and we’ll deliver the best stories for you to your homepage and inbox. Explore
Get unlimited access to the best stories on Medium — and support writers while you’re at it. Just $5/month. Upgrade