ऋतिक-टाइगर अपने एक्शन से मचाएंगे तबाही, इस दिन से शुरू हो रही है फिल्म की शूटिंग

बॉलीवुड के दो सुपरस्टार्स जल्द ही पर्दे पर आग लगाने आ रहे हैं। कुछ दिन पहले ही यशराज फिल्म्स ने अपने एक और बड़े प्रोजेक्ट का ऐलान किया है। यशराज के इस प्रोजेक्ट में ऋतिक रोशन और टाइगर श्रॉफ का नाम है। फिल्म में वाणी ऋतिक से रोमांस करती हुई नजर आएंगी। ऋतिक-टाइगर दोनों ही अपनी बॉडी और डांसिंग के लिए मशहूर हैं। ऐसे में दोनों ही एक दूसरे को कड़ी टक्कर देते दिखेंगे। हालांकि टाइगर ऋतिक को अपना गुरू मानते हैं। लेकिन वो फिल्म में भी उन्हें कड़ी टक्कर देते दिखेंगे। फिल्म की तैयारियां शुरू हो चुकी है। हाल ही में फिल्म से जुड़ी एक तस्वीर सामने आई है। इस तस्वीर में ऋतिक-टाइगर का आधा आधा चेहरा मिलाकर एक पूरा चेहरा बनाया गया है। पिक्चर में आधा चेहरा ऋतिक का है और आधा टाइगर का है।
इस तस्वीर में कोई खास फर्क नहीं है। दोनों लगभग एक जैसे ही लग रहे हैं। दोनों की आंखें तो बिल्कुल एक जैसी ही लग रही हैं। पिक्चर को शेयर करते हुए टाइगर ने लिखा था कि, फिल्म की शूटिंग में बस चार दिन ही बचे हैं। बता दें कि फिल्म की शूटिंग 5 सितंबर से शुरू हो रही है। फिल्म में वाणी कपूर लीड हीरोइन के तौर पर हैं। ऋतिक पहले वाणी कपूर के साथ एक रोमांटिक सॉन्ग सीक्वेंस को शूट करेंगे। इसके बाद टाइगर और ऋतिक के बीच एक इंटेस एक्शन सीन शूट होगा। हाल ही में खबर आई थी कि इस फिल्म की शूटिंग 6 देशों में की जाएगी। मेकर्स फिल्म को बिग और ग्रांड बनाने के लिए हर मुमकिन कोशिश कर रहे है।

मेकर्स फिल्म में इंटरनेशनल फ्लेवर दे रहे हैं। ताकि फिल्म बॉक्स ऑफिस इतिहास रच दे। बताया जा रहा है कि फिल्म की शूटिंग दुनिया के 6 देशों और 14 शहरों में की जाएगी। इसके अलावा फिल्म के एक्शन सीन्स को दो इंटरनेशनल स्टंट डायरेक्टर्स शूट करवाएंगे। एंडी आर आर्म्सस्ट्रॉन्ग और मिस्टर ओह जैसे हॉलीवुड के जाने माने स्टंट डायरेक्टर्स इस फिल्म से जुड़े हैं। अब फिल्म में ऋतिक-टाइगर हैं तो जबरदस्त एक्शन होना तो बनता ही है । फिल्म अगले साल 2 अक्टूबर 2019 में रिलीज होगी। इस फिल्म का निर्देशन सिद्धार्थ आनंद कर रहे है। कहा जा रहा है कि बिग बजट वाली ये फिल्म अब तक की सबसे बड़ी एक्शन फिल्म होगी।
You can tell friends this post!



Originally published at e24.news24online.com on September 3, 2018.
