लड़की को उठाकर ले गए दरिंदे, लोग बनाते रहे वीडियो

न्यूज 24 ब्यूरो, गौरव शर्मा, भोपाल (4 सितंबर): मध्यप्रदेश के अलीराजपुर जिले से इंसानियत को शर्मसार करने की एक ऐसी वीडियो सीमने आई है, जिसे देखकर आपका सिर भी शर्म से झुक जाएगा। वीडियो में आप देख सकते हैं कि कुछ दबंग दिनदहाड़े एक लड़की से छेड़छाड़ कर रहे हैं, उसे पकड़ कर ले जा रहे हैं और लोग चुपचाप खड़े तमाशा देख रहे हैं।मध्यप्रदेश मे बेटियां कितनी सुरक्षित हैं, इसकी बानगी देख लीजिए। लड़की को दरिंदे जबरदस्ती पकड़ कर ले जा रहे है। लड़की लोगों से बचाने की गुहार लगा रही है, लेकिन लोग तमाशबीन बने लड़की को बचाने की बजाए उसका वीडियो बना रहे है। न्यूज 24 पर खबर दिखाने के बाद पुलिस ने कार्रवाई की है और तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
मिली जानकारी के अनुसार, इन तीनों आरोपियों ने पहले लड़की को किडनैप किया और फिर सारी रात उसके साथ दरिंदगी की। तीनों ही आरोपी लड़की के गांव के रहने वाले हैं। अब पुलिस आरोपियों को गिरफ्तार करने की बात कर रही है, जिसमें से एक 17 साल का नाबालिग है।
Originally published at hindi.news24online.com on September 4, 2018.
