अक्षय कुमार के फैन बने बालीबुड के किंग खान शाहरुख़

बालीबुड खिलाड़ी अक्षय कुमार दिन प्रतिदिन पापुलर होते जा रहे हैं। अक्षय कुमार की आजकल इतनी लोकप्रियता बढ़ गयी है की लोग उनको बालीबुड के खान एक्टर्स से भी अधिक पसंद करने लगे हैं। प्रोफेशनल लाइफ में अक्षय कुमार बैक टू बैक कई हिट बालीबुड फिल्में देकर सुर्खियों में छाये हुए हैं साथ ही वो अपनी पर्सनल लाइफ के कारण भी खूब सुर्खियाँ बटोर रहे हैं। मजदूर-किसानों को दान देना हो या फिर भारतीय आर्मी की मदद करना हो अक्षय कुमार हमेशा आगे रहते हैं।

अक्षय कुमार अन्य एक्टर्स से काफी अलग हैं। उनको ना तो पेज 3 पार्टीज-फन्सन करने का शौख है और ना ही अपनी असली जिन्दगी के बारे में बताने का शौख। वो सुबह जल्दी उठकर काम पर जाते हैं और रात के वक्त जल्दी सो जाते हैं। अक्षय की लाइफस्टाइल तथा उनके काम के दीवाने बॉलीवुड के एक्टर्स भी हो गए हैं। कई लोगों ने अक्षय की तारीफ की है जिसमें एक नाम दबंग सलमान खान का भी है। और अब सलमान खान के बाद बॉलीवुड किंग शाहरुख़ खान ने भी खिलाड़ी अक्षय कुमार की तारीफ सब लोगो के सामने करदी है।

यह भी पढ़ें: अक्षय कुमार ने यह कहा सर्जिकल स्ट्राइक पर बहस को लेकर

सलमान खान तथा अक्षय कुमार की दोस्ती बहुत गहरी है लेकिन शाहरुख़ खान तथा अक्षय कुमार की दोस्ती के बारे में कभी सुनने मे नही आया ऐसे में किंग खान ने जब अक्षय की तारीफ की तो लोगों हैरानी में पड़ गये। हुआ यूँ की ट्विटर प्रोफाइल पर #AskSRK सेशन के दौरान किसी फैन ने शाहरुख़ खान से पूछ लिया की उनको अक्षय कुमार कैसे लगते हैं। इसपर किंग खान ने जवाब दिया की Hardworking and very cool

Hardworking and very cool. https://t.co/CkHATYqju2
— Shah Rukh Khan (@iamsrk) October 11, 2016

खैर इससे साफ़ हो गया है कि शाहरुख़ भी मानते हैं की अक्षय कुमार बॉलीवुड के सबसे अधिक मेहनत करने वालों अभिनेता में से एक है।

यह भी पढ़ें: सिंगर अभिजीत ने मिसेज खान बोला करण जौहर को

Glamras.com से जुड़े अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक पेज लाईक करें…..


Originally published at www.glamras.com on October 11, 2016.