अभिषेक बच्चन ऐश्वर्या राय के साथ करना चाहते हैं रोमांटिक कॉमेडी

बॉलीवुड अभिनेता अभिषेक बच्चन अपनी पत्नी अभिनेत्री ऐश्वर्या राय बच्चन के साथ रोमांटिक कॉमेडी फिल्म में काम करना चाहते हैं।अभिषेक बच्चन इस से पहले ऐश्वर्या राय के साथ ‘कुछ ना कहो’, ‘ढ़ाई अक्षर प्रेम के’, ‘गुरु’, ‘रावण’ जैसी कई फिल्मों में काम किया है, जिसमें से कुछ सुपरहिट रहीं तो कुछ कोई कमान नही कर सकी। लेकिन इन दोनों की जोडी़ को आज भी निर्देशक अपनी फिल्मों में लेना चाहते हैं।

हाल ही में जब अभिषेक बच्चन से पूछा गया कि वे अपनी पत्नि ऐश्वर्या के साथ किस तरह की फिल्म में काम करना चाहते हैं तो जूनियर बच्चन ने कहा रोमांटिक कॉमेडी। हाल ही में फिल्म सरबजीत के प्रीमियर के दौरान ऐश्वर्या-अभिषेक के बीच अनबन की अफवाहों ने मिडीया में काफी सुर्खियां बटोरी थी। लेकिन दोनों ने मीडिया में फैले अफवाह की परवाह न करते हुए एक दूसरे का साथ दिया। अभिषेक पत्नि ऐश्वर्या का हमेशा साथ देते हैं पर्पल लिपस्टिक कंट्रोवर्सी हो या सरबजीत दोनों हमेशा एक साथ नजर आए हैं। यदि यह जोड़ी एक बार फिर साथ पर्दे पर आती है तो दोनों के फैंस काफी उत्साहित होंगे।

Glamras.com से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक पेज लाईक करें…

Leave a comment…


Originally published at www.glamras.com on June 4, 2016.