जानिये बजाज नई पल्सर VS 400 की खासियत

बजाज पल्सर बाइक का नया माडल आने वाला है। बजाज की 400 सीसी इंजन की इस चर्चित बाइक का नाम कंपनी ने बदलकर बजाज पल्सर VS 400 रख दिया है। ऑटो एक्स 2016 के दौरान प्रदर्शित होने वाले कॉन्सेप्ट मॉडल में इसको पल्सर CS 400 नाम से दिखाया गया था। यहां सीएस का मतलब क्रूजर स्पोर्ट बताया गया था। इस बाइक की कीमत 1.5 लाख से 1.7 लाख तक होगी। बाइक के इसी साल 2016 दिवाली के आसपास लांच होने की संभावना जताई जा रही है।

ऑटोमोटिव रिसर्च एसोसिएशन ऑफ इंडिया के द्वारा दस्तावेजों से पता चलता है कि आने वाली बजाज पल्सर बाइक में 373 cc का सिंगल सिलिंडर और लिक्विड कूल्ड इंजन होगा। यही इंजन केटीएम में उपयोग किया गया है। इस बाइक में स्टर्डी लुकिंग फ्यूल टैंक तथा लो सेट हैडलैम्प है। इसके अलावा भी स्पोर्टी मफलर है। इसमे खास बात है कि इसमें डबल LCD कंसोल लगाया गया है। साथ ही एलॉय व्हील्स भी काफी स्टाइलिश हैं।

बजाज पल्सर VS 400 में डुकाटी डीएवेल के जैसे ही गियर और स्पीड की जानकारी के लिए डिजिटल‌ स्क्रीन दिया गया है, जबकि हैंडलबर डिजिटल स्क्रीन टैकोमीटर, ट्रिप मीटर, फ्यूल गेज साथ ही अन्य डिटेल बताने का काम करता है।

बजाज पल्सर की ताकत पर देखा जाए तो VS 400 में 373.27 cc का DTS-i कूल्ड इंजन मिलेगा जो 34.5 bhp की पावर 8000 rpm पर जनरेट करता है। लेकिन इसी सेगमेंट में इस पल्सर का पावर KTM Duke 390 से कम हो जाएगा KTM Duke-390 में लगा इंजन 43 bhp की पावर जनेरट करने में सक्षम है। नई बाइक बजाज के लिए बहुत महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाली है, क्योंकि कंपनी पल्सर वीएस400 के साथ भारत में किफायती क्रूजर बाइक की प्रारंभ करने वाली है।

यह भी पढ़ें: हुंडई की नई एलांट्रा सेडान कार भारत में लॉन्च हुयी


Originally published at www.glamras.com on August 30, 2016.