मनसे ने दी धमकी करण जौहर और महेश भट्ट को

अभी हाल ही में उरी कैम्प में बहुत बड़ा आतंकी हमला हुआ था और देश के 18 जवान श‍हीद हो गये थे। तभी से भारत.पाकिस्‍तान के रिश्‍ते में तनाव बढ़ गये है। इसी को लेकर महाराष्‍ट्र के जानेमाने नेता राज ठाकरे की पार्टी महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना ;मनसे, द्वारा धमकी दी गयी थी कि सभी पाकिस्तानी एक्टर्स बॉलीवुड फिल्मों में काम नही करेंगे तथा भारत छोड़ कर चले जाए नही तो हम खुद इन पाकिस्‍तानी एक्टर्स को बाहर खदेड़ देंगे। और अब पाकिस्तानी एक्टर्स के खिलाफ अपना गुस्सा तेज करते हुए ;मनसे ने फिल्म डारेक्टर करन जौहर तथा महेश भट्ट को धमकी दी है कि अगर इन लोगो ने पडोसी देश के एक्टर्स के साथ काम किया या फिर उनकी फिल्मों को रिलीज किया तो उनको बुरी तरह से पीटा जाएगा।

मनसे की फिल्म शाखा चित्रपट जवान के प्रमुख अमेय खोपकर ने कहा कि हमने फिल्म उद्योग से उरी हमले के बाद पाकिस्तानी एक्टर्स के साथ काम नहीं करने के लिये अपील की थी हालांकि महेश भट्ट और करन जौहर ने हमारी अपील पर खरे नही उतरे, खोपकर ने कहा कि अगर वे किसी पाकिस्तानी एक्टर्स के साथ काम करते हैं, तो फिर उन्हें हमारी तरफ से माकूल जवाब के लिए सतर्क रहना चाहिए, फिर उन्होंने कहा कि उनके कार्यकर्ता फिल्म ऐ दिल है मुश्किल तथा रईस के रिलीज का भी जमकर विरोध करेंगे क्योंकि इनमें पाकिस्तानी एक्टस ने काम किया है।


Originally published at www.glamras.com on October 11, 2016.