हुंडई की नई एलांट्रा सेडान कार भारत में लॉन्च हुयी
हुंडई की नई एलांट्रा सेडान कार भारत में लॉन्च हो गई। इस कार का इंतज़ार ग्राहक बहुत समय से कर रहे थे। कंपनी ने इस कार के पट्रोल तथा डीजल दोनों विकल्प के साथ 5 वैरिएंट्स उतारे हैं। इसकी की बुकिंग पहले ही शुरू हो गई थी। इस दमदार कार का मुकाबला इंडिया में टोयोटा कोरोला एल्टिस, स्कोडा आॅक्टाविया तथा फाॅक्सवेगन जेटा से होगा। कंपनी ने कार के इंजन के साथ-साथ लुक पर भी काफी मेहनत की है। नई पीढ़ी को ध्यान में रखकर इसे डिज़ाइन किया गया है। कंपनी ने यह दावा किया है कि कार ड्राइविंग में अौर कारों के अपेक्षा ज्यादा कंफर्ट महसूस होगा।
फीचर्स-
बताया जा रहा है की नई एलांट्रा सेडान पुराने वर्जन के अपेक्षा ज्यादा आकर्षक और दमदार है। इस में पेट्रोल तथा डीजल दोनों इंजन विकल्प उपस्थित है। डीजल वेरिएंट में 1.6 लीटर का इंजन लगा है। और इसकी पावर 128 पीएस तथा टाॅर्क 260 एनएम है। पेट्रोल इंजनमें नया 2.0 लीटर का इंजन दिया गया है। इसकी क्षमता 152 पीएस और टाॅर्क 186 एनएम है। इस एलांट्रा कार में बड़ी सिग्नेचर ग्रिल, शार्प हैडलैंप, बगल में 16 इंच के अलॉय व्हील, डे.टाइम रनिंग लाइट्स, कार के पीछे एलईडी टेललैंप्स और कूपे स्टाइल की रूफलाइन दिया गया है।
इस कार में सुरक्षा का भी काफी ध्यान दिया गया है। इस शानदार कार में सात .एयरबैग दिए गए है और ट्रेक्शन कंट्रोल, एंटी लाॅक ब्रेकिंग सिस्टम तथा इलेक्ट्राॅनिक स्टेबिलिटी कंट्रोल भी है। कंपनी ने इस कार की कीमत 12.99 लाख रुपए से लेकर 19.19 लाख रुपए की रखी है।
Originally published at www.glamras.com on August 30, 2016.