TOYOTA ने भारत में लॉन्च कर दिया इनोवा क्रिस्टा का पेट्रोल वेरिएंट

टोयोटा कंपनी ने इनोवा क्रिस्टा के पेट्रोल संस्करण को लॉन्च कर दिया है। आपको बता दें की एमपीव सेगमेंट में इनोवा गाडी सबसे ज्यादा सफलता पायी है। टोयोटा इनोवा क्रिस्टा पेट्रोल की दिल्ली राज्य में एक्स शोरूम कीमत 13.73 से 19.62 लाख रुपये के बीच में रखी गई है। इस कार को केवल चार वेरिएंट में उतारा गया है। इस कार की बुकिंग और डिलीवरी शुरू हो गई है।

यह भी पढ़ें: हुंडई की नई एलांट्रा सेडान कार भारत में लॉन्च हुयी

इनोवा क्रिस्टा में 2.7.लीटर डबल वीवीटी.आई पेट्रोल इंजन लगा हुआ है जो कि 164 बीएचपी का पावर तथा 245 Nm का टॉर्क देता है। इस जबरदस्त इंजन को 5-स्पीड मैनुअल तथा 6-स्पीड ऑटोमेटिक ट्रांसमिशन से लैस किया जा सकेगा। इसके अलावा भी कार के मैनुअल वर्जन में 5-स्पीड गियरबॉक्स लगा हुआ है वहीं पर इसके ऑटोमेटिक ट्रिम में 6-स्पीड टॉर्क ऑटो गियरबॉक्स लगा हुआ है। इनोवा क्रिस्टा पेट्रोल का ऑटोमेटिक वेरिएंट लगभग 10.83 किलोमीटर प्रति लीटर का माइलेज देता है और इसका मैनुअल वेरिएंट 9.89 किलोमीटर प्रति लीटर का माइलेज देता है।
 आपको बता दें की इनोवा की भारत में बहुत अधिक डिमांड है। इसे लोगों ने काफी पसंद किया और सराहा भी है। इस गाडी में सफ़र करना लोग बहुत पसंद करते है। टूरिस्ट गाड़ियों में भी इनोवा गाडी की डिमांड बहुत ज़्यादा है।

यह भी पढ़ें: Airtel का नया प्लान 250 रुपए में मिलेगा 10 जीबी 4जी डाटा


Originally published at www.glamras.com on August 30, 2016.