अंदाज़े-साइबराना

Premjit Lal
Jul 26, 2017 · 1 min read

यूँ सिर्फ़ ख़्यालों मे आना

फक्त ख़्वाबों मे ही गुनगुनाना

माना वरचुअल का है ज़माना

अच्छा है ये, अंदाज़े-साइबराना

वो ख़त किताबों मे आज भी पड़ा है

दिल अभी तलक ज़िद पर अडा है

उसी तस्वीर पे फ़िदा है

. ना इरादे से ही डिगा है

ना बदले तेरे फ़ैसले

ना पस्त हुए मेरे हौसले

‘प्रेम’ तेरा ही सवाली है

ये मकाँ आज भी ख़ाली है

@ Premjit Lal

ख़्यालों – Thoughts

फ़क़त – only

ख़्वाबों – Dreams

अंदाज़े-साइबराना – Cyber style

ख़त – letters

फ़िदा – stuck, infatuated, आसक्त

इरादा – intent

सवाली – petitioner, requesters, याचक

Welcome to a place where words matter. On Medium, smart voices and original ideas take center stage - with no ads in sight. Watch
Follow all the topics you care about, and we’ll deliver the best stories for you to your homepage and inbox. Explore
Get unlimited access to the best stories on Medium — and support writers while you’re at it. Just $5/month. Upgrade