क्या है ये जीवन?
Aug 8, 2017 · 1 min read

क्या है ये जीवन?
उलझन,धड़कन
या है जकड़न।
तुम भी बताओ
तुम्हारी समझ से
क्या है ये जीवन?
खुशियां हैं पलभर
रुदन है हर पल
क्या है ये जीवन?
वो जो ईश्वर है निर्मम,
वो क्या चाहता है?
क्यों दिया उसने जीवन
क्या है ये जीवन?
सारी सृष्टि,
चली जा रही है
जिये जा रही है
बस जिये जा रही है।
पर मैं क्यों जिऊ जी,
कोई तो बताओ
क्यों न मरूँ जी
कुछ तो है कारण
सब जिये जा रहे है
मुझे भी बताओ
क्या है ये जीवन?
