सिर्फ एक रात में भूतों ने किया था इस विशाल मंदिर का निर्माण

Rochak Khabare
Jan 18, 2017 · 2 min read

आपको यह बात सुनकर थोडा अजीब जरूर लगेगा। कि एक विशाल मंदिर का निर्माण भूत ने केवल एक रात में किया था, तो यहां हम सबसे पहले आपको बता दें कि भूतों द्वारा एक रात में निर्माण किया गया यह मंदिर भगवान शिव का है, वास्तविक में भगवान शिव सभी के पूज्य हैं, चाहें वह देव हो या दानव, इसलिए ही सभी लोग उनकी उपासना समान रूप से करते आ रहे हैं। यह मंदिर भी भूतों द्वारा भगवान शिव की उपासना के लिए बनाया गया था पर इसका काम अधूरा रह गया और तब से यह अधूरा ही है, आइए जानते हैं इस मंदिर के बारे में…

भगवान शिव का भूतों द्वारा बनाया गया यह मंदिर गुजरात के काठियावाड़ में है और इस मंदिर का नाम नवलखा मंदिर है, इस मंदिर की खास बात यह है कि आपको इस मंदिर में खुजराहों तथा सोमनाथ दोनों की ही वास्तुकला देखने को मिल जाती है इसके अतिरिक्त इस मंदिर की सुंदरता और भव्यता भी निराली है। ऐसा कहा जाता है कि इस मंदिर का निर्माण आज से लगभग 250 वर्ष पहले किया गया था। साथ ही इस मंदिर के साथ यह मान्यता भी जुड़ी हुई है कि इस मंदिर का निर्माण बाबरा नामक एक भूत ने सिर्फ एक रात में किया था।

ताजा रोचक जानकारी के लिए क्लिक करे RochakKhabare पर

Welcome to a place where words matter. On Medium, smart voices and original ideas take center stage - with no ads in sight. Watch
Follow all the topics you care about, and we’ll deliver the best stories for you to your homepage and inbox. Explore
Get unlimited access to the best stories on Medium — and support writers while you’re at it. Just $5/month. Upgrade