Past Indefinite Tense:- Definition, Types, Examples and Exercises.

Rohitkeshri
13 min readJan 24, 2022

--

Past Indefinite Tense:- Definition, Types, Examples and Exercises.

Englishspokenword.com ब्लॉग पर आपका स्वागत है। आज के इस पोस्ट में हम Past Indefinite Tense की पहचान, रूल (Rules), नियम (Formulas) और उदाहरण (Examples) आदि के बारे में पढ़ेंगे। साथ ही इस पोस्ट में कुछ Simple Past Tense के Exercises भी दिया गया है जिससे आप Past Indefinite Tense में अच्छी पकड़ बना सकते है।

Past Indefinite Tense In Hindi — इस टेंस (Past Indefinite Tense) में बहुत से लोग बहुत ज्यादा कंफ्यूज रहते है खासकर जो लोग हिंदी से अंग्रेजी बोलते है। उनको यही समझ नहीं आता की Past Indefinite Tense की पहचान क्या है और इसे कैसे समझे। पर इस आर्टिकल को पढ़ने के बाद आप को सब कुछ clear हो जायेगा।

Past Indefinite Tense In Hindi

Means, Past Indefinite Tense के वाक्यों से यह ज्ञात होता है कि कार्य भूतकाल में किसी समय पूर्ण हो चुकी है साथ ही उस कार्य का वर्तमान में कोई प्रभाव नहीं रहता है। इसे को हिंदी व्याकरण में सामान्य भूत काल के नाम से जाना जाता हैं। इस टेंस को Simple Past Tense भी कहा जाता हैं।

Past Indefinite Tense in Hindi / Past Indefinite Tense Meaning in Hindi में क्या होता हैं।

पास्ट इंडेफिनिट टेंस को हिंदी में “सामान्य भूतकाल” या “अनिश्चित भूतकाल” कहते हैं।

“Past Indefinite Tense” तथा “Simple Past Tense” दोनों एक ही Tense हैं। Past Indefinite Tense को ‘Simple Past Tense’ के नाम से भी जाना जाता है। आज हम यहाँ Past Indefinite Tense / Simple Past Tense के Hindi Sentences को English में Translation करना सीखेंगे।

Past Indefinite Tense की पहचान करें:-

सर्वप्रथम Past Indefinite Tense के Sentence को Hindi से English में Translate करने के लिए उसकी पहचान करें कि दिया गया Hindi Sentence (हिंदी वाक्य) Past Indefinite Tense/Simple Past Tense का है या नहीं।

Past Indefinite Tense की पहचान को लेकर बहुत सारी बाते कही जाती है। कुछ लोग कहते है Past Indefinite Tense की पहचान है ( ता था, ती थी, ते थे) है और कुछ लोग कहते है कि ( या,यी, ई, ए, आ)।

कुछ लोगो का ये भी कहना है कि किसी भी sentence के अंत मे अगर ( या था, ई थी, ये थे) आता है तो वो Past Indefinite Tense ही है। लेकिन आज आपका ये सारे Confusion दुर हो जायेगा।

इस Confusion को Solve करने के लिए, हम Past Indefinite Tense के हिंदी वाक्यों का अंत होने वाले शब्दों को दो भागो में बाटते हैं।

1. पहला पहचान (first identity) :-

1.1) या, ई, यी, ए, आ

1.2 या था, ई थी, यी थी, ए थे, आ था

जब कोई sentence ऊपर दिए गए शब्द से समाप्त होता है, तो ये Finished Action की बात करते है जिससे साफ जाहिर होता है की कोई काम past में खत्म हो चुका है।

For Example:-

मैंने आम खाया।- I ate mango.

मैंने एक घंटे पहले आम खाया था।- I ate mango an hour ago.

यहाँ देखने वाली बात यह है कि पहला वाक्य जिसके अंत मे (खाया) है, वो (या) से खत्म हो रहा है। वही दुसरा वाक्य जो कि (खाया था) से खत्म हो रहा है। और उसके अंत मे (आ था) है। फिर भी इनको अंग्रेजी में एक ही तरीके से बनाया गया है, क्योंकि ये दोनो ही एक finished Action की बात कर रहा है।

तो इससे अब आपको ये Clear है कि चाहे किसी भी sentence का अंत ( या, ई, ए, आ) से हो या चाहे (या था, यी थी, ये थे) हो। दोनों को ही Past Indefinite Tense में ही बनाते है हमलोग।

2. दूसरा पहचान (Second Identity):-

2.1) ता था, ती थी, ते थे, आदि

जब कोई वाक्य ऊपर दिए गए शब्दों से समाप्त होता है तो, ये Past की किसी habit की बात करता है, जो हमे कभी थी या जो हम कभी करते थे। इसमे कोई finished action बात नही होता हैं।

For Example:-

हम साथ रहते थे।- We used to live together.

वो मुझे पसंद करती थी।- She used to me.

Note: Past Indefinite Tense में Verb की Second form और First form दोनों का प्रयोग होता है। इसके बारे में भी हमलोग बाद में बात करेंगे, ओके।

आगे जाने से पहले हमलोग थोड़ा Helping verbs और Main verb के बारे में बात करते हैं। तो चले शुरुआत करते है :-

Helping Verb — Past Indefinite Tense में केवल हमलोग सिर्फ ‘Did’ का प्रयोग Helping Verb के रूप में करते है। Did का प्रयोग Affirmative Sentence के आलावा पास्ट इंडेफिनटीए टेंस के सभी प्रकार के Sentence में किया जाता है।

Main Verb — पास्ट इंडेफिनिट टेंस में Affirmative sentences में Main Verb की Second Form का प्रयोग किया जाता है जबकि अन्य Sentence में Verb की First Form का प्रयोग किया जाता है।

Types of Past Indefinite Sentences in Hindi :-

Past Indefinite Tense के Sentences निम्नलिखित प्रकार के होते हैं।

- Affirmative Sentences

- Negative Sentences

- Interrogative Sentences

- Interrogative Negative Sentences

- Wh- Interrogative Sentences

- Wh- Interrogative Negative Sentences

1. Affirmative Sentences (सकारात्मक वाक्य): -

Past Indefinite/Simple Tense के Affirmative Sentences को Hindi से English में अनुवाद करने के लिए हमलोग निम्नलिखित Rule of Translation का प्रयोग करते हैं:-

Past Indefinite Tense : Affirmative Sentences

Formula : Subject + Verb(Second Form) + Object

Indefinite Tense Rule in Hindi ट्रांसलेशन बनाने के लिए :-

1. सर्वप्रथम हिंदी वाक्य के Subject को English में Translate करें।

2. इसके बाद Verb के Second Form(V2) का प्रयोग करे।

3. इसके पश्चात Object को English में लिखें -

4. इसके पश्चात Sentence में शेष शब्दों का English में Translate करके लिख दे।

जैसे — राम ने गाना गया था।

राम (Subject)- Ram

गया था (Verb)- Sang(V2)

गाना (Object)- A song

अतः उपर्युक्त Formula : Subject + Verb(Second Form) + Object से

Ram sang a song.

Examples For Practice:-

- तुमलोग ने मैच जीता।- You won the match.

- राम ने एक गाना गाया।- Ram sang a song.

- उसने मुझे अंग्रेजी सिखाया।- He taught me English.

- सीता ने गीता की जान बचाने की कोशिश की।- Sita tried to save Geeta’s life.

- उसने मुझे धोखा दिया।- She cheated me.

- मैंने भारी गलती की।- I made a blunder.

- हमने उसे invite किया था।- We invited him.

- तुम अक्सर उससे लड़ते थे।- You often fought with her.

- वो झूठ बोलता था।- He spoke lie.

- वे पटना घूमने के लिए गए थे।- They went to visit Patna.

- मैंने कल इस कार्य को आरंभ किया।- I started this work yesterday.

Note:- Other words में Object और Complement दोनों आता हैं, कुछ बड़े वाक्यों में Object और complement दोनों एक ही साथ होता हैं, तो इस तरह के वाक्यों का अंग्रेजी अनुवाद करते वक्त पहले object फिर Complement का प्रयोग करना होता हैं। यदि आप Object और Complement का पहचान करना नहीं जानते हैं, तो आप Grammar वाले section में सिख सकते है इसके बारे में।

2. Past Indefinite Negative Sentence in Hindi:-

Past Indefinite Tense In Hindi: Negative Sentence

आप Past Indefinite Tense के Hindi के Negative Sentence की पहचान इस तरीका से कर सकते हैं, जैसे :-

Past Indefinite Tense के ऐसे हिंदी वाक्य जिनमें ‘नहीं’ शब्द दिया हो, तो ऐसे हिंदी वाक्य Past Indefinite Negative Sentences के अंतर्गत आते हैं।

पास्ट इंडेफिनिट टेंस (Past Indefinite Tense) के हिंदी वाक्यों को अंग्रेजी के Negative Sentence में Translate करने के लिए Hindi से English में अनुवाद करते समय निम्नलिखित Rule का हमलोग प्रयोग करें।

Formula:- Subject + did + not + Verb(First Form) + Object

Note:- Past indefinite tense के negative sentence में did not या didn’t का प्रयोग होता है। और सबसे बरी गौर करने वाली बात यह है की इसमे Verb की First form (V1) का प्रयोग होता है।

For Example:-

- मैं नही जानता था।

- मैंने आपको कॉल नही किया।

- मैंने ऐसा तो नही कहा।

- तुमने वादा नही निभाया।

- वो मुझसे बात नही करना चाहता था।

Past Indefinite Tense Rule in Hindi:-

1. सर्वप्रथम Subject को English में Translate करें –

2. इसके पश्चात did not (didn’t) लिखें.

3. इसके पश्चात Verb की First Form लिखें.

4. इसके पश्चात Object लिखें.

5. इसके पश्चात Sentence में शेष शब्दों का English में Translate करके लिखें.

जैसे — राम ने गाना नहीं गया था।

- राम (Subject)- Ram

- नहीं गया था (Verb)- didn’t sing(V1)

- गाना (Object)- A song

अतः उपर्युक्त Formula : Subject + did + not(didn’t) + Verb(First Form) + Object से-

Ram didn’t sing a song.

Examples For Practice:-

- छात्रों ने सवाल का जवाब नहीं दिया।- The students did not answer the question.

- तुमने मुझको यह कहानी नहीं सुनाया।- You didn’t tell me this story.

- उन्होंने अपनी कार नहीं बेची।- He did not sell his car.

- वह नहीं जाता था।- He didn’t go.

- मैं किताब नहीं पढता था।- I didn’t read the book.

- बच्चे नदी में नहीं तैरते थे।- Children did not swim in the river.

- रिचा खाना नहीं पकाती थी।- Richa did not cook food.

- आपने मुझसे बात नहीं की।- You didn’t talk to me.

Note: इस Present Indefinite Tense में Negative से Wh family negative sentences तक Verb की first form (V1) का ही प्रयोग होता है। यानी सिर्फ Affirmative Sentence में ही Verb की Second form (V2) का प्रयोग होता है।

3. Present Indefinite Tense: Interrogative Sentence:-

Past Indefinite Tense In Hindi: Interrogative Sentence

जब Present Indefinite Tense के हिंदी वाक्य के प्रारम्भ में प्रश्नवाचक शब्द ‘ क्या ‘ दिया हो, तो ऐसे वाक्यों को हम English के Interrogative Tense के फार्मूला का प्रयोग करते हैं।

Formula: Did + Subject + Verb(Second Form) + Object + ?

Past Indefinite Interrogative Tense Rule in Hindi:-

Rule 1. सर्वप्रथम Did लिखें।

Rule 2. इसके पश्चात Subject को English में Translate करें।

Rule 3. इसके पश्चात Verb की First Form लिखें।

Rule 4. इसके पश्चात Object लिखें।

Rule 5. इसके पश्चात Sentence में शेष शब्दों का English में Translate करके लिखें।

Rule 6. और अंत में Question Mark (?) का प्रयोग करें।

जैसे:- क्या राम गाना गया था।

- क्या (Did)

- राम (Subject)

- गया था (Verb)

- गाना (Object)

अतः उपर्युक्त Formula: Did + Subject + Verb(First Form) + Object + ? से-

Did + Ram + sing + a song + ?

Examples For Practice:-

- क्या तुम भूल गए?- Did you forget?

- क्या उसने ऐसा कहा?- Did he say so?

- क्या आप बाइक चलाते थे?- Did you ride the bike?

- क्या तुमने खा लिया?- Did you eat?

- क्या उसने मुझे गाली दी?- Did he abuse me?

- क्या तुमने उसे तंग किया?- Did you vex him?

- क्या दशरथ अयोध्या में राज करते थे?- Did Dasaratha reigned in Ayodhya?

- क्या उसने तुमको पीटना चाहा?- Did he want to beat you?

- क्या दूध उबल चुका?- Did the milk boil?

- क्या उसने मोहन की कलम चोरी की?- Did he steal Mohan’s pen?

4. Interrogative Negative Sentence:-

Past Indefinite Tense In Hindi: Interrogative Negative Sentence

Interrogative Negative Sentences in Hindi: जब Present Indefinite Tense के हिंदी वाक्य प्रश्नवाचक के साथ — साथ नकारात्मक भी हो, तो हम लोग Present Indefinite Tense के Interrogative Negative Sentence के इस Formula का प्रयोग करते हैं।

Formula: Did + Subject + Not + Verb(First Firm) + Object + ?

जैसे — क्या वह नहीं गया था?- Did he not go?

Past Indefinite Interrogative Tense Rule in Hindi:-

सर्वप्रथम Did लिखें।

इसके पश्चात Subject को English में Translate करें।

इसके पश्चात Not लिखें।

इसके पश्चात Verb की First Form लिखें।

इसके पश्चात Object लिखें।

इसके पश्चात Sentence में शेष शब्दों का English में Translate करके लिखें।

और अंत में Question Mark (?) का प्रयोग करें।

जैसे:- क्या राम ने गाना नहीं गया था।

- क्या (Did)

- राम (Subject)

- नहीं (Not)

- गया था (Verb)

- गाना (Object)

अतः उपर्युक्त Formula: Did + Subject + Not + Verb(First Form) + Object + ? से-

Did + Ram + not + sing + a song + ?

Examples For Practice:-

- क्या उसने तुम्हे नही डाटा?- Did he not scold you?

- क्या वह नहीं जाता था?- Did he not go?

- क्या आपने उसे नही छेड़ा?- Did you not tease her?

- क्या आप यहां आना नही चाहते थे?- Did you not want to come here?

- क्या मैं फ़ोन नही चलाता था?- Did I not use phone?

- क्या आपको तकलीफ नही होती थी?- Did you not get hurt?

- क्या राम टहलने के लिए जाना नहीं चाहता था?- Did Ram not want to go for a walk?

- क्या राहुल तुम्हारे पास नहीं आया?- Did Rahul not come to you?

- क्या आपने राम को जाने की अनुमति नहीं दी?- Did you not allow Ram to go?

(5). Wh- Interrogative Sentences In Past Indefinite Tense:

Past Indefinite Tense In Hindi: Wh Interrogative Sentence

जब Present Indefinite Tense के वाक्य के बीच में ‘क्या ‘, ‘क्यों ‘, ‘कब’, ‘कैसे’ इत्यादि प्रश्नवाचक शब्द दिए हों, तो ऐसे वाक्यों का अंग्रजी अनुवाद Wh- Interrogative Sentence के फार्मूला के आधार पर हमलोग करते हैं।

जैसे: राम क्यों गाता था?

Formula: Wh Family Word + did + Subject+ Verb(First Form) + Object + ?

Wh- Interrogative Sentences Rule in Hindi:-

सर्वप्रथम Question word (Wh Family Word) को English में Translate करें.

इसके पश्चात did लिखें.

इसके पश्चात Subject को English में Translate करके लिखें.

इसके पश्चात Verb की First Form(V1) लिखें.

इसके पश्चात Object को English में Translate करके लिखें.

इसके पश्चात Sentence में शेष शब्दों का English में Translate करके लिखें.

और अंत में Question Mark (?) का प्रयोग करें।

जैसे: राम क्यों गाना गाता था?

- क्यों (Wh Family Word)- Why

- राम (Subject)- Ram

- गाता था (Verb)- Sing (V1)

- गाना (Object)- A Song

अतः उपर्युक्त Formula : Question word + did + Subject + Verb(First Form) + Object + ? से-

Why + did + Ram + sing + a song?

Examples For Practice:-

आज आपने क्या खाया?- What did you eat today?

आपने ऐसा क्यों कहा?- Why did you say so?

वो यहां क्यों आया था?- Why did he come here?

ये कैसे हुआ?- How did it happen?

कल वो कब सोया था?- When did he sleep yesterday?

आप पहले कहाँ रहते थे?- Where did you live earlier?

आपने पहले क्यों नही बताया?- Why didn’t you tell me earlier?

उसे क्या नही पता था?- What did he not know?

आप किसके साथ खेलते थे?- Whom did you play with?

(6). Wh- Interrogative- Negative Sentences In Past Indefinite Tense:

Past Indefinite Tense In Hindi: Wh-Interrogative Negative Sentence

जब Present Indefinite Tense के वाक्य के बीच में ‘क्या ‘, ‘क्यों ‘, ‘कब’, ‘कैसे’ इत्यादि प्रश्नवाचक शब्द के साथ ‘ नहीं ‘ दिए हों, तो ऐसे वाक्यों का अंग्रजी अनुवाद Wh- Interrogative- Negative Sentence के फार्मूला के आधार पर हमलोग करते हैं।

जैसे: राम क्यों गाना नहीं गाता था?

Formula: Wh Family Word + did + Subject + Not + Verb(First Form) + Object + ?

Wh- Interrogative- Negative Sentences Rule in Hindi:-

सर्वप्रथम Question word (Wh Family Word) को English में Translate करें.

इसके पश्चात did लिखें.

इसके पश्चात Subject को English में Translate करके लिखें.

इसके पश्चात Not लिखें.

इसके पश्चात Verb की First Form(V1) लिखें.

इसके पश्चात Object को English में Translate करके लिखें.

इसके पश्चात Sentence में शेष शब्दों का English में Translate करके लिखें.

और अंत में Question Mark (?) का प्रयोग करें।

जैसे: राम क्यों नहीं गाना गाता था?

क्यों (Wh Family Word)- Why

राम (Subject)- Ram

गाता था (Verb)- Sing (V1)

गाना (Object)- A Song

अतः उपर्युक्त Formula : Question word + did + Subject + Not + Verb(First Form) + Object + ? से-

Why + did + Ram + Not + Sing + a song?

Examples For Practice:-

आपने पहले क्यों नही बताया?- Why didn’t you tell me earlier?

उसे क्या नही पता था?- What did he not know?

आप मेरी बात क्यों नही मानते थे ?- Why didn’t you listen to me?

आपने शादी क्यों नहीं किया?- Why did you not get married?

तुम्हारे पापा ने तुम्हे क्यों नहीं खिलौने दिया?- Why didn’t your father give you toys?

हमलोगों ने उसको क्यों नहीं पिटा?- Why did we not beat him?

राहुल ने मेरे बात पर ध्यान क्यों नहीं दिया?- Why did Rahul not mind to me?

प्राचार्य ने परीक्षा क्यों नहीं देने दिया?- Why did the principal not allow the examination?

राम ने तुमसे बात क्यों नहीं की?- Why did Ram not tell you?

राहुल और करन इस नदी में स्नान करने क्यों नहीं जाते थे?- Why did Rahul and Karan not take bath in this river?

जैसा की हम जानते है की, बहुत से इंग्लिश सीखने वाले लोगो को past indefinite tense में बहुत सारी दिक्कत होती है पर इस article को पढ़ने के बाद मुझे उम्मीद है कि अब आपको कोई दिक्कत नही होगी आगे।

अगर आपको past indefinite tense को समझने में कोई भी दिक्कत आये तो आप बेझिझक हमे कमेन्ट करके पूछ सकते है, या टेलीग्राम, इंस्टाग्राम और फेसबुक के जरिए भी आप पूछ सकते हैं।

Sentence for simple past tense:-

यहाँ 545+ Sentence for simple past tense के लिए हमलोगो ने लिए है, जिससे आपकी और अच्छी पाकर इस Past Indefinite Tense पर हो जाये।

Past Indefinite Tense Exercise- 1

- मेरे दादा जी ने मेरी की मदद की।

- तुम्हारा दोस्त गरीबों को सताता था।

- भाई के लिए उसने अपना कार बेच दिया।

- एक दिन मैं राम के घर गया।

- उसने अपनी किताब बेच डाली।

- राधा श्याम से प्रेम करती थी।

- कल मैं तुम्हारे स्कूल गया था।

- उनलोगों ने मेरी कलम तोड़ डाला।

- राम ने मुझे उत्साहित किया।

- मैंने यह सुना इस रेडियो में सुना।

- प्रधानाध्यापक खुश हो गये।

- शिकारी ने बाघ पर गोली दागी।

- मैं खेलने के लिए मैदान गया।

- बच्चा रोते हुए घर गया।

- राम ने मेरी किताब पढ़ा।

Solutions For Past Indefinite Tense Exercise- 1

- My grandfather helped me.

- Your friend used to harass the poor.

- He sold his car for his brother.

- One day I went to Ram’s house.

- He sold his book.

- Radha was in love with Shyam.

- I went to your school yesterday.

- They broke my pen.

- Ram excited me.

- I heard it on the radio.

- The headmaster pleased.

- The hunter shot at the tiger.

- I went to the ground to play.

- The child went home crying.

--

--

Rohitkeshri
0 Followers

nd which is what you will get get on https://englishspokenword.com, if you really want to get improve your spoken then try to visit this site atleast once.