यीशु ने एक मृत लड़की को जीवित किया।

याईर नामक एक मनुष्य यीशु को खोजते हुए उसके पास आया । जो दया और चिकित्सा के लिए यीशु को बुलाने के लिए आता है। कयोंकि उसकी पुत्री मरने पर थी। याईर के विश्वास को देखा जाता है कि कैसे वह यीशु पर विश्वास के द्वारा उसकी मरी हुई पुत्री जीवित हो जाती है । तो उसके विश्वास के कारण चमत्कार होता है।
नीचे यीशु द्वारा याईर की पुत्री को जीवित करने वाली यीशु की पूरी बाइबल कहानी पढ़ें
मरकुस 5:21
जब यीशु फिर नाव से पार गया, तो एक बड़ी भीड़ उसके पास इकट्ठी हो गई; और वह झील के किनारे था।
लूका 8:40–56
41 और देखो, याईर नाम एक मनुष्य जो आराधनालय का सरदार था, आया, और यीशु के पांवों पर गिर के उस से बिनती करने लगा, कि मेरे घर चल।
42 क्योंकि उसके बारह वर्ष की एकलौती बेटी थी, और वह मरने पर थी: जब वह जा रहा था, तब लोग उस पर गिरे पड़ते थे॥
49 वह यह कह ही रहा था, कि किसी ने आराधनालय के सरदार के यहां से आकर कहा, तेरी बेटी मर गई: गुरु को दु:ख न दे।
50 यीशु ने सुनकर उसे उत्तर दिया, मत डर; केवल विश्वास रख; तो वह बच जाएगी।
51 घर में आकर उस ने पतरस और यूहन्ना और याकूब और लड़की के माता-पिता को छोड़ और किसी को अपने साथ भीतर आने न दिया।
52 और सब उसके लिये रो पीट रहे थे, परन्तु उस ने कहा; रोओ मत; वह मरी नहीं परन्तु सो रही है।
53 वे यह जानकर, कि मर गई है, उस की हंसी करने लगे।
54 परन्तु उस ने उसका हाथ पकड़ा, और पुकारकर कहा, हे लड़की उठ!
55 तब उसके प्राण फिर आए और वह तुरन्त उठी; फिर उस ने आज्ञा दी, कि उसे कुछ खाने को दिया जाए।
56 उसके माता-पिता चकित हुए, परन्तु उस ने उन्हें चिताया, कि यह जो हुआ है, किसी से न कहना॥
परमेश्वर आपको आशीष दे।
Originally published at https://www.clickbibles.info.
