काल
Nov 7 · 1 min read
क्यूँ यह ख्याल है
क्यूँ यह बवाल है
जिसे बरसों से ढूंढने में लगे हैं
कहां वह बद निसार सवाल है
क्यूँ यह जाल है
क्यूँ यह चाल है
इस बेचैनी में दर-दर भटक रहे हैं
अब तो बुरा हुआ हाल है
क्यूँ हम बेहाल है
क्यूँ हम हलाल हैं
यह तेरी ही तो परछाई है
यह तेरी ही तो मलाल है
क्यूँ यह जलाल है
क्यूँ यह भूचाल है
कभी यह गुलाल हो होली का
कभी यह खूनी रंग लाल है
यही तो इसकी मिसाल है
यह तेरा ही तो अतीत था
यह तेरा ही तो अकाल है
तुझे भस्म यह कर दे
तेरा विनाश यह कर दे
इतनी इसकी मजाल है
तुझे संतोक दान यह कर दे
तुझे मोक्ष दान यह कर दे
फिर तू ही तो निहाल है
यही तो इसका कमाल है
यह तेरा ही तो काल है
यह तेरा ही तो काल है
-अभी

