मैडम की स्कूटी
Nov 6 · 1 min read
किसी चौराहे का सीन था
मैडम की पिंक स्कूटी निकली
जब कोई और ही सिग्नल ग्रीन था।
पुलिस ने भी मारी सीटी
मैडम को लगा किसी
मनचले का सीन था।
छेड़खानी के आरोप
मैडम ने पहले ही तय कर दिए
रुक के देखा तो मामू का सीन था।
चेकिंग हुई तो
मैडम का ना लाइसेंस
और ना ही पोल्युशन ग्रीन था।
ब्रेक का काम तो
मैडम सैंडल और सड़क के
स्पर्श से किया करती थीं।
स्कूटी के फुट ब्रेक से
मैडम की सैंडल
कभी न मिला करती थीं।
रात में भी
मैडम चश्मे काले
लगाया करती थीं।
तभी तो वोटिंग में
मैडम डिम रोड लाइट समझ कर
नोटा दबाया करती थीं।
फाइन ना देने की
मैडम एकमात्र वजह
फेमिनिस्म बताया करती थीं।
कुछ इस तरह से
मैडम रोज़ फ्री में
रेड लाइट क्रॉस किया करती थीं।
-सत्य प्रकाश शर्मा

