Cosmos Governance Working Group | Community Proposal by Gavin Birch (in Hindi)

Cosmos India
Cosmos India Blog
Published in
8 min readJan 28, 2020

अवलोकन

यह समुदाय खर्च का प्रस्ताव (community spend proposal) Gavin Birch (https://twitter.com/Ether_Gavin) द्वारा प्रस्तुत किया जा रहा हैं, Figment Networks की ओर से (http://figment.network), जो staking explorer Hubble (https://hubble.figment.network) के एक validator operator और creator हैं।

हमारा प्रस्ताव community pool से 5250 ATOM खर्च करने का हैं। यह प्रस्ताव पारित होने पर तुरंत 5250 ATOMs इस address पर स्थानांतरित होगी: cosmos1hjct6q7npsspsg3dgvzk3sdf89spmlpfg8wwf7, जो Figment Networks द्वारा नियंत्रित हैं। फिलहाल इस धनराशि को वापस community pool में लौटाना मुमकिन नहीं हैं।

जनवरी 2020 से शुरू, आने वाले 3 महीनों में हम निम्नलिखित वितरणयोग्य को वितरित करने के लिए प्रतिबद्ध होंगे -

- एक शासन कार्य समूह (Governance Working Group) अथवा एक समुदाय (community)

- community spend proposal की template

- community spend proposals की best practices की एक दस्तावेज़

- Cosmos Hub parameters के लिए एक शिक्षात्मक wiki

- Parameters की बदलाव पर best-practices की एक दस्तावेज़

- तीन GWG community calls

- तीन GWG मासिक लेख

- एक Q2 2020 GWG recommendations की लेख

यह प्रस्ताव क्यों? Cosmos Hub की launch शासन के क्षमताओं के साथ हुई ज़रूर थी, लेकिन प्रस्तावों के निर्माण या आकलन के लिए मार्गदर्शन के बिना। जैसे जैसे शासन की क्षमताएं बढ़ेगी, प्रतिभागियों को शासन के परिणाम जानना ज़रूरी होगा ताकि वह अपने विचार सही से on-chain पेश कर सके।

हमारा समाधान? एक governance working group का निर्माण, जो Hub के शासन के विकास के साथ-साथ decentralised सामुदायिक प्रशासन प्रयासों को विकसित करेंगे।

यह GWG Cosmos हितधारकों के साथ शासन की भागीदारी क्षमता का निर्माण करेंगे। कैसे? शासन प्रथाओं और सुविधाओं का विकास और दस्तावेजीकरण करके, और उन्हें व्यापक Cosmos समुदाय के साथ संवाद करके।

आगे क्या हैं? हम Q1 2020 के अंत से पहले अपनी GWG सिफारिशों को प्रकाशित करेंगे और

Q2 2020 के लिए Hub में एक और community spend proposal प्रस्तुत करने का इरादा रखते हैं।

आवेदक

Gavin Birch Figment Network Inc. की ओर से आवेदन कर रहे हैं।

Gavin ने Figment के Staking Hub की मेजबानी की, जो एक समुदाय है, जो Staking आधारित चर्चाओं के लिए समर्पित है, network के अनुसंधान और विकास में भाग लेने वाले लोगो के लिए।

April 2019 से, मैंने कई सरे दस्तावेज़ लिखे Cosmos Hub, Cosmos ecosystem networks, और projects पर। इन लेखों की अधिकांश सामग्री का समर्थन मेरे research कार्य और मेरे समुदाय-आधारित बातचीत और गतिविधियों से प्रेरित होकर लिखी गई हैं।

Figment अपने users को PoS protocols के साथ infrastructure और software उपकरणों का व्यापक सेट, जिसमें enterprise-grade staking node सेवाएँ और multi-network Hubble platform प्रदान करता हैं।

Figment का मिशन PoS- आधारित blockchains की अगली पीढ़ी को अपनाने और उपयोग करने में सक्षम बनाना है।.

यह Figment का अनोखा तरीका हैं: टोकन धारकों को न केवल enterprise-grade staking सेवाएं प्रदान करना, बल्कि मूल्यवान open-source software tool (Hubble), अनुपालन और रिपोर्टिंग समाधान, सक्रिय सामुदायिक भागीदारी और शासन नेतृत्व भी शामिल करना हैं। Hubble, हमारा open-source staking platform, वर्तमान में कई PoS protocols (Cosmos और अन्य Tendermint-आधारित नेटवर्क सहित) द्वारा उपयोग किया जा रहा है, ताकि end users को इन blockchains तक पहुंचने और बातचीत करने में मदद मिल सके।

Canada में स्थित, Figment देश का सबसे बड़ा blockchain infrastructure और सेवा प्रदाता है। Hubble Staking Platform पर 9 PoS network (या होने की घोषणा) के साथ, 14 PoS network में दुनिया भर में 300 से अधिक staking ग्राहक और साझेदार हैं।

सह-संस्थापक Matt Harrop, Lorien Gabel और Andrew Cronk के पास internet infrastructure कंपनियों को सफलतापूर्वक शुरू करने और scale करने का 25+ साल का अनुभव हैं। Infrastructure और security में इस गहरी पृष्ठभूमि ने decentralized technologies के लिए एक जुनून के साथ संयुक्त रूप से 2018 में Figment Networks की शुरूआत की।

Figment Networkshttps://figment.network

Lorien Gabel — Co-founder और CEO (LinkedIn & Twitter)

Matt Harrop — Co-founder और CTO (LinkedIn & Twitter)

Andrew Cronk — Co-founder और Head of Product (LinkedIn & Twitter)

Gavin Birch — Research और Community (Twitter)

समस्या और समाधान

Figment Network के शासन के प्रयासों से पहले, हमने पाया कि Cosmos Hub प्रशासन प्रथाएं siloed, fragmented हैं और विकास और दस्तावेज़ की कमी हैं। हमें हितधारकों को शिक्षित करने और शासन की भागीदारी में अवरोध को कम करने की आवश्यकता हैं। जैसे जैसे शासन की क्षमताएं बढ़ेगी, प्रतिभागियों को शासन के परिणाम जानना ज़रूरी होगा ताकि वह अपने विचार सही से on-chain पेश कर सके।

जैसे हमने इस लेख में चर्चा की (https://figment.network/resources/governance-and-the-validator), validators वर्तमान में Cosmos Hub के लिए वास्तविक प्रशासन निर्णयकर्ता हैं।यह कुछ तरीकों से Hub को कमजोर बना सकता है। हम चिंतित हैं कि सामुदायिक मानकों, प्रक्रियाओं की स्थापना और decentralized प्रतिनिधि-आधारित भागीदारी को चलाने के बिना, Cosmos Hub शासन तंत्र को एक केंद्रीकृत शक्ति द्वारा सह-चुना जा सकता है।

हम इस समस्या को ठीक करने का प्रस्ताव कैसे देते हैं?

एक governance working group का निर्माण, जो Hub के शासन के विकास के साथ-साथ decentralised सामुदायिक प्रशासन प्रयासों को विकसित करेंगे।यह GWG Cosmos हितधारकों के साथ शासन की भागीदारी की क्षमता का निर्माण करेंगे। कैसे? शासन प्रथाओं और सुविधाओं का विकास और दस्तावेजीकरण करके, और उन्हें व्यापक Cosmos समुदाय के साथ संवाद करके।

यह समाधान क्यों?

हमारा मानना ​​है कि इन प्रयासों से network में भाग लेने के लिए Cosmos हितधारकों के एक विविध सेट को सशक्त बनाया जाएगा, और यह GWG Cosmos Hub के विकास के स्वास्थ्य और स्थिरता के लिए महत्वपूर्ण होगा।हम चाहते हैं यह GWG एक समुदाय में बदले, और हमारा उद्देश्य हैं की हम पूरे Cosmos ecosystem को प्रेरित कर सके।

सबसे महत्वपूर्ण बात, हमें लगता है कि शासन के लिए एक grassroot approach से Cosmos Hub के नियंत्रण को decentralise करने, network की भागीदारी में अवरोध कम करने और बेहतर software-आधारित शासन उपकरणों और कार्यक्षमता के विकास को चलाने में मदद होगी।

हमारी प्रेरणा क्या हैं?

एक कंपनी के रूप में, हम इस काम को एक validator सेवा के रूप में खुद को अलग करने के तरीके के रूप में देखते हैं और यह उस network की सफलता के लिए महत्वपूर्ण है, जिसमें हम ने निवेश किया हैं।

हमें लगता है कि high network function के लिए शासन कार्य महत्वपूर्ण है, इसलिए इस समस्या को हल करने पर

हमारी समझ, हमारी प्रतिष्ठा और open-source शासन के design की जानकारी देने में मदद मिलेगी।

यह किसकी मदद करता हैं?

एक Cosmos Hub हितधारक (app dev, staker, validator, etc) के रूप में, मैं एक distributed, grassroot समुदाय से जुड़ सकता हूं, जो मेरी मदद करता है -

1) प्रस्तावों के प्रभाव को समझने में और

2) मेरे मूल्यों को ध्यान में रखते हुए उन पर वोट करने में। पर्याप्त शिक्षा और सहभागिता के साथ, मैं इस समुदाय को नए प्रस्तावों का मूल्यांकन करने और / या बनाने में मदद कर सकता हूं।

सामुदायिक व्यय और वितरण

Community pool से खर्च करने के लिए राशि: 5250 ATOMs

समय: Q1 2020

वितरणयोग्य:

- एक शासन कार्य समूह (Governance Working Group) अथवा एक समुदाय (community)

- community spend proposal की template

- community spend proposals की best practices की एक दस्तावेज़

- Cosmos Hub parameters के लिए एक शिक्षात्मक wiki

- की बदलाव पर best-practices की एक दस्तावेज़

- तीन GWG community calls

- तीन GWG मासिक लेख

- एक Q2 2020 GWG recommendations की लेख

Fund कैसे खर्च किया जाएगा?

परिचालन खर्च, परियोजना प्रबंधन लागत का भुगतान करने के लिए और मुख्य रूप से इस Cosmos Governance Working Group के साथ जुड़े वितरणयोग्य को cover करने के लिए fund का उपयोग किया जाएगा।

इसके milestones क्या हैं?

माह 1 के अंत तक, Figment Networks के Gavin Birch Cosmos Governance Group (GWG) को शुरू कर देंगे। माह 2 के अंत तक, Gavin Birch GWG की शिक्षा, सर्वोत्तम प्रथाओं और Q2 अनुशंसाओं का आरंभ और नेतृत्व करेंगे । 3 महीने के अंत तक, Gavin Birch प्रारंभिक शासन शिक्षा, सर्वोत्तम प्रथाओं और Q2 सिफारिशों का नेतृत्व और प्रकाशन करेंगे।

Milestones और Funding की पूरी जानकारी:

Appendix या spreadsheet देखिये -

https://docs.google.com/spreadsheets/d/1mFEvMSLbiHoVAYqBq8lo3qQw3KtPMEqDFz47ESf6 HEg/edit?usp=sharing

Milestones से परे

Gavin GWG को Cosmos Discourse forum, Twitter, private Cosmos VIP Telegram channel, और the Cosmos subreddit पर शासन से संबंधित सवालों के जवाब देने और उनका नेतृत्व करने के लिए प्रयास करेंगे।

Cosmos Hub के हितधारकों को सशक्त बनाने के उद्देश्य से GWG हितधारकों के साथ शासन की भागीदारी के लिए बाधाओं को कम करने के लिए संलग्न करेगा। GWG भविष्य की GWG योजना के लिए सिफारिशों को निर्देशित करने के लिए इन संलग्नक का उपयोग करेगा।

रिश्ते और खुलासे

हमें अभी तक शासन कार्य से संबंधित कोई अनुदान या निवेश प्राप्त नहीं हुआ है। हम ICF पर एक साथ आवेदन करने का इरादा रखते हैं, और यदि Cosmos Hub द्वारा इस community spend proposal को मंजूरी दी जाती है, तो यह आवेदन वापस ली जाएगी।

सभी Cosmos Hub हितधारकों के साथ संबंध, जैसे की — validator operators, protocol and tool (wallet, staking interface) developers, ATOM stakers, और अन्य हितधारक, इन गतिविधियों को पूरा करने के लिए महत्वपूर्ण होंगे।

अंतिम उत्पादों को कैसे वितरित किया जाएगा?

Gavin यह लेख All in Bits’ Cosmos Medium blog द्वारा प्रकाशित करेंगे। मैं भी Figment Networks के website पर प्रकाशित करूंगा। GWG charter, community spend template, और best-practices के दस्तावेज़ IPFS द्वारा pinned होंगे और Google docs के माध्यम से साझा किया जाएगा। Community calls YouTube में होगी। शिक्षात्मक wiki github में प्रकाशित होगी। इन वितरणयोग्य के बारे में संचार मुख्य रूप से Telegram में होगा, Twitter, All in Bits’ Cosmos forum, और Cosmos subreddit: (https://www.reddit.com/r/cosmosnetwork) के माध्यम से भी वितरित किया जाएगा।

वितरणयोग्य की गुणवत्ता का आकलन कैसे किया जा सकता है?

इसकी सफलता विकास और Cosmos Hub Governance में भागीदारी का वितरण (यानी आकलन करना और प्रस्ताव बनाना), उच्च गुणवत्ता वाले शासन प्रस्ताव, और बेहतर शासन संचार और समन्वय से होगी।

इसे मापना मुश्किल होगा। अभी के लिए, हमें लगता है कि समुदाय से मोटे तौर पर आम सहमति हमें हमारे वितरण की गुणवत्ता का आकलन करने में मदद करेगी। हम वितरणयोग्य विकसित करते समय feedback लेंगे, और draft और first-version deliverables प्रकाशित करने के बाद प्रश्नों और सुझावों को संबोधित करेंगे।

हमे फायदा कैसे होगा?

हम अपनी ATOM holdings बढ़ाएंगे, Cosmos समुदाय के भीतर और परे, हमारे संबंधों और प्रतिष्ठा का निर्माण, और हम open source software विकसित करने के लिए जो भी सीखते हैं उसका उपयोग करेंगे।

इस कार्य के भविष्य के लिए हमारी क्या योजना है?

यदि हम Cosmos समुदाय में हमारी भागीदारी को जारी रखना चाहते हैं तो इन प्रयासों को जारी रखने के लिए हम प्रत्येक तिमाही के लिए Cosmos Hub के लिए एक community spend proposal लाने की योजना बनाते हैं।

इस कार्य के साथ क्या जोखिम शामिल हैं?

जोखिम यह हैं की इस दस्तावेज़ में मौजूद ग़लतियाँ कुछ parameters को बदल सकती हैं। इस काम से मार्गदर्शन के साथ-साथ veto votes के कारण प्रस्ताव जमा करने में नुकसान हो सकता है, न्यूनतम जमा तक पहुंचने में विफलता, या कोरम तक पहुंचने में विफलता। संभावित रूप से इस काम में ग़लतियों से गुमराह प्रतिभागियों की प्रतिष्ठा भी खतरे में है।

क्या हमारे पास हितों का टकराव है?

हाँ। Figment एक Cosmos Hub Validator चलाता है और ATOMs hold करता है, और Figment टीम का प्रत्येक सदस्य व्यक्तिगत रूप से ATOMs hold करता है। इसलिए हम व्यापक रूप से Hub पर हमारे व्यापार और / या निवेश हितों को प्राथमिकता देने वाले शासन के निर्णयों को प्रभावित करने से लाभान्वित होते हैं।

अनुबंध

--

--

Cosmos India
Cosmos India Blog

Cosmos India is a community founded by individuals who are passionate about the future of decentralised technology and it’s potential in India.