वर्तमान भारत में देश से ऊपर राजनीति

Satyampandey
Nukkad Corner
Published in
3 min readMar 13, 2021

भारत दुनिया का सबसे महानतम लोकतंत्र माना जाता है। वैसे भी भारत में ही दुनिया का पहला लोकतांत्रिक गणराज्य था, जो है वैशाली। इसके पश्चात ही विश्व के अन्य देशों में लोकतंत्र की स्थापना हुई। भारत का लोकतंत्र दुनिया का सबसे शक्तिशाली लोकतंत्र इसलिए कहा जाता है क्योंकि भारत में सालों भर चुनाव चलते रहते हैं। कभी केंद्र, तो कभी राज्य के चुनाव। वैसे तो यहां केंद्र और राज्य सरकार की अवधि 5 वर्ष की होती है, लेकिन सालों भर चुनाव चलते रहते है। केंद्र का चुनाव ख़त्म हुआ तो राज्य का चुनाव शुरू हो जाता है। राज्य का चुनाव पूर्ण हुआ तो नगर निकाय/पंचायत चुनाव शुरू हो जाते हैं। इस तरह चुनावी प्रक्रिया कभी रुकती नहीं है।

Source — Telegraph

जब नरेन्द्र मोदी भारत के प्रधानमंत्री बने तो उन्होंने एक देश एक चुनाव का जोर-शोर से प्रचार-प्रसार किया। ये दुर्भाग्य है कि पिछले 6 वर्षों में यह धरातल पर नहीं उतर पाया है। इसके बदले भारतीय जनता पार्टी, जो केंद्र में है, वह राज्य में अपनी सरकार बनाने के लिए सरकार गिराने का ही काम किया। इसको लेकर भाजपा पर नेताओं की खरीद-फरोख्त के आरोप भी लगे।

देश में मध्यम वर्गीय परिवार महंगाई के बोझ तले दबा जा रहा है। किसान कृषि कानून को लेकर दिल्ली बॉर्डर के पास अनशन पर बैठे हैं। आम आदमी पेट्रोल-डीजल के बढ़ते भाव से गुस्से में हैं। छात्रों में रोजगार को लेकर आक्रोश है। सरकार पीएसयू में विनिवेश को बढ़ावा दे रही है यानी सभी सरकारी कंपनियों को निजी कंपनियों के हाथ में सौप रही है।

हमारे प्रधानमंत्री इन मुद्दों को छोड़कर राज्य के चुनावों में अधिक व्यस्त हैं। वे लगातार रैलियां कर रहे हैं। भारतीय जनता पार्टी के नेता पूरी दम-खम से चुनावी प्रचार-प्रसार में लगे हुए है। देश की जनता अपने मुद्दों को प्रधानमंत्री तक पहुंचाना चाहती है, तो प्रधानमंत्री के पास इतना फुरस्त ही नहीं है कि वे देश की आम जनता के मन की बातों को सुनें और उस पर अमल करें। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी खुद ही मन के बात सुनाने में व्यस्त है।

छात्रों ने प्रधानमंत्री तक अपनी बात पहुंचाने के लिए सोशल मीडिया का सहारा लिया। छात्रों ने यूट्यूब पर नरेंद्र मोदी के वीडियोज को बड़ी संख्या में डिसलाइक किया। यह बात भारतीय जनता पार्टी पचा नहीं पाई तुरंत ही उसने डिसलाइक बटन ही हटा दिया। उसके बाद छात्रों ने ट्विटर का सहारा लिया, जिसपर #modi_rojgar_do और #cgl19marks के साथ ट्रेड किया लेकिन यहां भी इनके हाथ निराशा ही लगी।

भारत सार्क देशों के समूह में पहला देश है, जहां पेट्रोल की कीमत 100 रुपये प्रति लीटर है। जानकारी के लिए बता दें कि सार्क अफगानिस्तान, बांग्लादेश, भूटान, भारत, मालदीव, नेपाल, पाकिस्तान और श्रीलंका है। भारत को छोड़कर इन देशों में पेट्रोल के दाम कम है। इसके बाद भी हमारे प्रधानमंत्री को कोई फर्क नहीं पड़ता है।

वर्तमान भारत में राजनीतिक पार्टियों को आम जनता के मुद्दों से कोई खासा प्रभाव नहीं पड़ता है। कांग्रेस के सभाओं में मारपीट आम हो गई है। राज्यीय पार्टियां राष्ट्रीय स्तर की पार्टियों से टकराना नहीं चाहती है। क्षेत्रीय पार्टियां क्षेत्रीय मुद्दों पर ध्यान केंद्रित नहीं कर पा रही हैं। राज्यीय पार्टियों को राष्ट्रीय पार्टी बनने की चाह है।

--

--