मुझे यीशु के बारे में दूसरों को बताना है, लेकिन कहाँ से और कैसे शुरू करूँ?

विश्वास बाँटने की टिप

Ridima
Ridima
Aug 31, 2018 · 4 min read

हम में से कई लोग सोचते हैं कि तंज़ानिया के कुछ भागों में सुसमाचार सुनाना केवल मिशनरी लोगों का काम है| लेकिन यह गलत है| हर मसीही को बाहर जाकर मसीह की सेवकाई करने की बुलाहट है|

मरकुस 16:15 में लिखा है

“फिर उसने उनसे कहा, “जाओ और सारी दुनिया के लोगों को सुसमाचार का उपदेश दो।”

हो सकता है आप किसी खूबसूरत जगह में नहीं जा कर सुसमाचार नहीं बाँट सकते हों, लेकिन रोज़ाना के जीवन में छोटे छोटे कामों से आप परमेश्वर की सेवकाई में बहुत बदलाव ला सकते हैं|

हमें परमेश्वर के बारे में मुंह ज़बानी बोलने के लिए तैयार रहना है|

सड़क पर जा रहे भिखारी के लिए एक छोटी प्रार्थना, पांच मिनट रुकर किसी अंधे व्यक्ति को सड़क पार करने में मदद करें, प्रतिदिन के काम करने वाले कर्मचारियों से जब आप मिलते हैं तो उन्हें कोमल और भले शब्द कहें| यह छोटे छोटे काम परमेश्वर के राज्य के लिए आत्माओं को जीतने की बड़ी योजना को पूरा करते हैं|

यहाँ सुसमाचार को बाँटने के कुछ साधारण तरीके हैं :

1. आपकी गवाही

आईये एक चीज़ तरह से समझ लें| आपकी कहानी सुसमाचार नहीं है| लेकिन आपकी कहानी में सुसमाचार की अच्छी खबर हो सकती है|

~ यीशु को ग्रहण करने से पहले आपके जीवन के बारे में उन्हें बताएं

~ परमेश्वर के सत्य के प्रति आपकी आँखें कैसे खुली

~ बताएं कैसे यीशु की क्षमा के द्वारा आपका जीवन बदल गया

यह वचन बांटने का सबसे अच्छा तरीका है क्योंकि सबको अच्छी कहानियां पसंद आती हैं|

2. मोबाइल फ़ोन सन्देश भेजना (टेक्स्टिंग)

हां! यह हम सबको पसंद है| हम सब प्रकार की चीज़ों को मोबाइल के द्वारा भेज सकते हैं — चुटकुलों से लेकर, कोई ज्ञान देने वाले कथन से लेकर किसी बिल्ली के विडियो तक हम सब कुछ भेज सकते हैं|

तो फिर कुछ पंक्तियाँ सुसमाचार की क्यों नहीं बाँट सकते ? आगे बढ़ें और रोज़ परमेश्वर का सन्देश भेजने के लिए थोड़ा समय निकालें, यह आप केवल एक बटन को छू कर भेज सकते हैं|

3. yesHeis app से एक वीडियो Share करें

दिन भर में ऐसे कितने पल होते हैं जब हम कुछ खास नहीं कर रहे होते, या यह हम उन पलों को यूँ ही कुछ ना कर के गवाह देते हैं।

पर ज़रा सोचिये अगर आप सिर्फ कुछ ही पलों में बस एक वीडियो को भेज कर सुसमाचार को तमाम लोगों तक पहुंचा पाएं!

जी हाँ, प्रचार का ऐसा ज़रिया भी है जो आपके विश्वास को अन्य लोगों तक कुछ ही क्षणों में ले जा सकता है। ये एक ऐसी app है जो आप के मसीही जीवन के सफर में आपका साथ देने के लिए और सुसमाचार बांटने के लिए बनाई गई है।

इस साधन के ज़रिये आप नई तकनीक का सहारा लेकर अपने दोस्तों या जान पहचान के लोगों को अपने प्रभु यीशु के बारे में बता सकते हैं।हम में से कई मसीही अक्सर सुसमाचार की बात शुरू करने के लिए हिचकिचाते हैं। समझ नहीं आता बात शुरू कैसे करें? लेकिन अब आप इस ऍप से सिर्फ एक वीडियो शेयर करके उन के साथ बातचीत शुरू कर सकते हैं।

4. अच्छा उद्धारण रखें

आप जो कुछ करते हैं उसे लोग देखते हैं| भले ही आपको लगता हो कि वे नहीं देख रहे हैं| इसलिए जो कुछ आप करते हैं और कहते हैं उसका ध्यान रखें| अपने आपको गप शप या दूसरों को सताने से दूर रखने से आप अपने आप के और अपने विश्वास के प्रति दूसरों के नज़रिए को बदल सकते हैं|

5. आपनी ज्योति को चमकने दें

हम जिस प्रकार अपने जीवन को जीते हैं वह लोगों के सामने एक गवाही है|

मत्ती 5:16 में लिखा है,

“लोगों के सामने तुम्हारा प्रकाश ऐसे चमके कि वे तुम्हारे अच्छे कामों को देखें और स्वर्ग में स्थित तुम्हारे परम पिता की महिमा का बखान करें।”

लोगों के साथ करुणा और आदर से व्यवहार करें| हम अपने विश्वास को अपने कामों और शब्दों के द्वारा बाँट सकते हैं| हमारे बोलने और करने में फर्क नहीं होना चाहिए| जब हम इस दुष्ट संसार में धार्मिकता के साथ खड़े होते हैं तो चमत्कार होते हैं|

हमेशा सुसमाचार बाँटने के लिए तैयार रहें| संसार में उसका प्रचार करना कोई चुनाव नहीं है, लेकिन वह हर मसीही का कर्तव्य है|


दोस्तों को अपने परमेश्वर के बारे में बताने के लिए हमारी app से फिल्म शेयर करें और उनसे यीशु के बारे में बात चित शुरू करें।

THE JOURNEY by yesHEis India

yesHEis inspires you to life a Life on Mission

Ridima

Written by

Ridima

Life On Mission

THE JOURNEY by yesHEis India

yesHEis inspires you to life a Life on Mission

Welcome to a place where words matter. On Medium, smart voices and original ideas take center stage - with no ads in sight. Watch
Follow all the topics you care about, and we’ll deliver the best stories for you to your homepage and inbox. Explore
Get unlimited access to the best stories on Medium — and support writers while you’re at it. Just $5/month. Upgrade